{"_id":"a1358d43c32391779be89a396f9163cb","slug":"stop-traffic-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टील ब्रिज पर आवाजाही बंद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टील ब्रिज पर आवाजाही बंद
ब्यूरो/अमर उजाला, सांबा
Updated Sat, 06 Sep 2014 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिनाब दरिया का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर होने के चलते प्रशासन ने एहतियातन वीरवार की आधी रात के बाद से स्टील ब्रिज पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी। शुक्रवार को दरिया का पानी ब्रिज से पांच फुट नीचे तक था। वहीं दरिया के तेज बहाव से 132 केवी का तार टूट गया, जिससे खौड़ ब्लॉक के कई गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बाढ़ से प्रभावित परिवारों को प्रशासन द्वारा रहने और खाने की व्यवस्था की जा रही है।
तहसीलदार विजय शर्मा के अनुसार बाढ़ से प्रभावित लोगों को स्कूलों और पंचायतों में रहने की व्यवस्था के साथ जरूरी सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। शुक्रवार को चिनाब दरिया का जलस्तर खतरे के निशान 35 गेज से ऊपर 45 गेज पर पहुंच गया। दोपहर बाद बाढ़ का पानी 49 गेज पर था, जो लगातार बढ़ रहा है।
वहीं चिनाब से सटे गांव वल्ले बाग, बकोर, इंद्रीपतन, गडरवाल, नरसिंहपुरा, दतेयाल, भमाल सहित अन्य सटे कई गांवों को प्रशासन ने खाली करने के निर्देश दिए हैं। लोगों के लिए स्कूल और पंचायत घरों में रहने का प्रबंध किया गया है। धान की फसल भी बर्बाद हो रही है।