फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   stone pelting

अवैध कब्जा रोकने गई पुलिस टीम पर पथराव

विज्ञापन
stone pelting
दोमाना। अवैध खनन की शिकायत पर जांच के लिए स्थानीय युवकों गई पुलिस टीम पर कुछ लोगाें ने पथराव कर दिया। इसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पथराव की घटना के बाद दोमाना में तनावपूर्ण माहौल बन गया। आनन फानन एसपी रूरल ने मौके पर जाकर लोगों को कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। देर शाम तनाव बढ़ने पर सीआरपीएफ की एक टुकड़ी को बुला लिया गया था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रैपर दोमाना इलाके में एक पहाड़ी को काटकर खनन किया जा रहा है। पिछले कई दिनों से बिना नंबर के टिपर वाहनों के जरिए यहां से मलबा ले जाया जा रहा था। स्थानीय लोगों ने मंगलवार को तीन बिना नंबर टिपरों को रोका। तीनों के चालक वाहन छोड़कर मौके से चले गए। बुधवार को एसडीपीओ दोमाना कौशीन कौल और चिन्नौर चौकी अफसर दीपक भारती के नेतृत्व में पुलिस का एक दल चार स्थानीय युवकों को साथ लेकर पहाड़ी से खनन वाली जगह जाने लगा। इसी दौरान कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। स्थानीय लोगाें ने बताया कि एक घायल युवक को जीएमसी जम्मू शिफ्ट किया गया है। घटना के बाद दोमाना में लोग जमा हो गए। एसपी रूरल सूरम सिंह भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि खनन वैध है या अवैध इसकी भी जांच होगी। दोषियाें को बख्शा नहीं जाएगा। कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी। एसडीपीओ कौशीन कौल ने बताया कि स्थानीय युवकों की शिकायत पर वह खनन वाली जगह देखने गए थे। इसी दौरान पथराव हो गया। स्थानीय युवकों को पुलिस ने किसी तरह से बचाया है। मामले की छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed