{"_id":"599c63224f1c1bc9568b45ed","slug":"stone-pelting-in-valley-decreased-after-nia-raids","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलगाववादियों पर एनआईए की छापेमारी से घाटी में पत्थरबाजी की घटनाओं में कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलगाववादियों पर एनआईए की छापेमारी से घाटी में पत्थरबाजी की घटनाओं में कमी
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Tue, 22 Aug 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
एनआईए
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनआईए की छापेमारी के बाद कश्मीर में पत्थरबाजी की घटनाओं में कमी देखने को मिली। सुरक्षाबलों का मानना है कि पिछले कई महीनों के मुकाबले पत्थरबाजी की घटना में कमी दर्ज हुई है। उनके अनुसार घाटी में एनआईए की छापेमारी के बाद से टेरर फंडिंग पर प्रभाव पड़ा है, जिसके चलते इन घटनाओं में भी कमी दर्ज हुई है। वहीं सेना और सीआरपीएफ को भविष्य में और सुधार आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
सीआरपीएफ के आईजी रविदीप सिंह साही का कहना है कि एनआईए की रेड्स के बाद से इन घटनाओं में काफी कमी देखी गई है। सबसे ज्यादा पत्थरबाजी की घटनाएं अप्रैल में देखने को मिली थीं, लेकिन अब मई, जून, जुलाई और अगस्त में इनमें कमी दर्ज हुई है। साही के अनुसार कुछ लोग पैसा देकर यह पत्थरबाजी करवाते थे।
विज्ञापन
घाटी में एनआईए की जो रेड हुईँ हैं, उसका सीधा प्रभाव टेरर फंडिंग पर पड़ा है। इसका असर जमीनी स्तर पर अब देखने को मिला है। वहीं सेना की विक्टर फोर्स के जीओसी मेजर जनरल बीएस राजू हालात में और सुधार की उम्मीद जताई है।गृह मंत्रालय का भी यह मानना है कि घाटी में एनआईए की छापेमारी के बाद से टेरर फंडिंग पर शिकंजा कसने के बाद से पत्थरबाजी की घटनाओं में कमी देखने को मिली है।
विज्ञापन