फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Stone pelters whatsapp Group on radar of security agencies

कश्मीर घाटी में पत्थरबाजों पर बढ़ेगी सख्ती, सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर व्हाट्सएप ग्रुप 

Tue, 08 May 2018 01:19 AM IST
बृजेश कुमार सिंह, अमर उजाला, जम्मू
बृजेश कुमार सिंह, अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 08 May 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
Stone pelters whatsapp Group on radar of security agencies
कश्मीर घाटी में मुठभेड़ स्थल पर आसपास के इलाकों से पत्थरबाजों के जुटने पर सुरक्षा एजेंसियां गंभीर हो गई हैं। एक बार फिर से पत्थरबाजों के व्हाट्सएप ग्रुप उनके रडार पर आ गए हैं। इनपुट है कि हिंसा भड़काने के लिए इन्हें फिर से सक्रिय किया गया है। सुरक्षा एजेंसियां इसकी जांच में जुट गई हैं।
विज्ञापन


अप्रैल से लेकर अब तक मुठभेड़ स्थल पर हिंसक झड़पों में 16 पत्थरबाज मारे जा चुके हैं, जबकि 250 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है। मुठभेड़ स्थल पर न जाने की डीजीपी की हिदायत और मुठभेड़ स्थल से दो किमी के दायरे में जाने पर पाबंदी के बाद भी युवाओं के पहुंचने के पीछे पत्थरबाजों के व्हाट्सएप ग्रुप को जिम्मेदार माना जा रहा है।
विज्ञापन


ग्रुप में सूचनाएं प्रसारित कर युवाओं से मुठभेड़ स्थल पर पहुंचने की अपील की जाती है। यही वजह है कि दूरदराज से भी युवा पत्थरबाजी करने पहुंच जाते हैं। पिछले दिनों टेरर फंडिंग मामले में एनआईए की ओर से पत्थरबाजों के ग्रुप के खिलाफ कार्रवाई से इसमें थोड़ी कमी आई थी, लेकिन पिछले कुछ महीनों से इसमें फिर से तेजी आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीआरपीएफ के एक अधिकारी ने बताया कि यह महज संयोग नहीं है कि सैकड़ों की तादाद में युवा पत्थरबाजी करने के लिए पहुंच जाते हैं। इसके पीछे सोची समझी साजिश हो सकती है। 

Stone pelters whatsapp Group on radar of security agencies
मुठभेड़ स्थल पर महिलाओं के भी हिंसा में शामिल होने को गंभीर संकेत माना जा रहा है। इसके लिए महिला अलगाववादियों की गतिविधियों पर भी पैनी निगाह रखने की हिदायत दी गई है। इनपुट है कि इलाके में महिला अलगाववादी पत्थरबाजी के लिए महिलाओं को उकसाती हैं। 

स्कूल-कॉलेज में पत्थरबाज ग्रुपों पर रखी जाएगी सख्ती
पिछले कुछ समय से पत्थरबाजी में स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं के शामिल होने को गंभीरता से लेते हुए स्थानीय प्रशासन ने यहां सक्रिय पत्थरबाज ग्रुपों पर सख्ती रखने की हिदायत दी। संबंधित स्कूल प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने यहां के बच्चों को नियंत्रित रखें और उन्हें स्कूल से बाहर निकलने से रोकें।

मुठभेड़ के दौरान हिंसा में कब कितने पत्थरबाज मारे गए
01 अप्रैल : शोपियां के द्रगड़ में मुठभेड़ में एक पत्थरबाज की मौत
01 अप्रैल : शोपियां के कचदूरा में मुठभेड़ के दौरान तीन पत्थरबाज मारे गए
11 अप्रैल : कुलगाम के खुडवानी में चार पत्थरबाजों की मौत
30 अप्रैल : पुलवामा में समीर टाइगर के साथ मुठभेड़ में एक मारा गया
02 मई : शोपियां के तुर्कवानगाम में एक की मौत
05 मई : श्रीनगर में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों की गाड़ी से कुचलकर एक पत्थरबाज मारा गया
06 मई : शोपियां में सद्दाम पाडर के साथ मुठभेड़ के दौरान पांच नागरिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed