{"_id":"5b042bd04f1c1bd2408b72ba","slug":"stone-pelters-attacked-on-army-iftar-party-in-shopian-dk-pora-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: शोपियां में सेना की इफ्तार पार्टी पर पत्थरबाजों का हमला, किशोरी घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: शोपियां में सेना की इफ्तार पार्टी पर पत्थरबाजों का हमला, किशोरी घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Tue, 22 May 2018 08:10 PM IST
विज्ञापन
भारतीय सेना
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में सोमवार को रमजान के मौके पर आयोजित सेना की इफ्तार पार्टी पर पत्थरबाजों ने हमला बोल दिया। पत्थरबाजों की भीड़ से घिरे जवानों ने अपने को बचाने के लिए फायरिंग कर दी। इसमें एक किशोरी समेत कई लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेना की 34 राष्ट्रीय राइफल्स ने जिले के डीके पुरा में स्थानीय लोगों के लिए इफ्तार पार्टी का आयोजन किया था। इसके लिए मस्जिद परिसर के बाहर स्टेज बनाया जा रहा था तभी स्थानीय लोगों ने पहुंचकर विरोध शुरू कर दिया।
विज्ञापन
भीड़ ने जवानों पर पथराव शुरू कर दिया। देखते ही देखते हिंसा भड़क उठी। युवाओं ने जवानों को घेर कर पथराव शुरू कर दिया। अपने को चारों ओर से घिरे पाकर जवानों ने फायरिंग की ताकि लोग मौके से भाग जाएं। इसी दौरान गोली लगने से अक्शा जान नामक 14 वर्षीय किशोरी घायल हो गई।
विज्ञापन
उसे पहले कुलगाम जिला अस्पताल ले जाया गया। बाद में श्रीनगर शिफ्ट कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि सेना ने एक अच्छी पहल करते हुए इलाके में इफ्तार पार्टी रखी थी। कुछ शरारती तत्वों ने उन पर पथराव कर दिया जिस कारण से ये नेक प्रयास असफल हो गया।
इसके बाद जवान वहां से जाने लगे तो लोगों ने उन्हें घेरकर भारी पथराव शुरू कर दिया। अपने को बचाने के लिए जवानों ने हवाई फायरिंग की, जिसमें कुछ लोगों को बुलेट इंजुरी है। हालांकि, सैन्य प्रवक्ता का कहना है कि फिलहाल तथ्यों का पता लगाया जा रहा है।