{"_id":"59bac68b4f1c1b1c688b49be","slug":"stolen-in-two-shops-in-udhampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दुकानों के शटर तोड़ नकदी, सामान ले उड़े चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दुकानों के शटर तोड़ नकदी, सामान ले उड़े चोर
ब्यूरोे,अमर उजाला/जम्मू
Updated Thu, 14 Sep 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रैंबल थाना क्षेत्र के चोपड़ा शाप इलाके में बुधवार देर रात को चोर दो दुकानों के शटर तोड़ कर हजारों की नकदी और सामान पर हाथ साफ कर गए। वीरवार सुबह दुकानदारों को इसकी जानकारी मिली और तुरंत इसकी शिकायत पुलिस स्टेशन में की।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी। वहीं फिर से चोरियों का सिलसिला शुरू होने पर लोगों में पुलिस के प्रति रोष बढ़ता जा रहा है।शहर व आसपास के इलाकों फिर से चोरियों का सिलसिला शुरू हो गया है।
विज्ञापन
मंगलवार देर रात को चोरों ने शहर के शक्तिनगर में स्कूल को और सुंदरानी में शिव मंदिर को निशाना बनाया था। पुलिस के हाथ अभी कोई चोर लगा नहीं था कि बुधवार देर रात को दो दुकानों पर हाथ साफ कर गए।
विज्ञापन