फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   steps by Pakistan in last nine days after India revoked article 370 from kashmir

अनुच्छेद 370 हटने के बाद से बीते नौ दिन में पाकिस्तान ने उठाए ये कदम, भटक रहा है दर-दर

Wed, 14 Aug 2019 11:36 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Wed, 14 Aug 2019 11:36 AM IST
सार

  • अमेरिका, रूस और चीन ने भी लगाई पाक को लताड़
  • लद्दाख में तैनात किया लड़ाकू विमान
  • मैत्री सेवाएं, बकरीद पर नहीं ली मिठाईयां बंद की 
  • पाक 15 अगस्त को मनाएगा काला दिवस  

विज्ञापन
steps by Pakistan in last nine days after India revoked article 370 from kashmir

विस्तार

जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को हटाने के बाद से ही पाकिस्तान की बौखलाहट बढ़ती ही जा रही है। पाक में खलबली का आलम यह है कि उसने कोई ऐसा दरवाजा अंतरराष्ट्रीय पटल पर नहीं छोड़ा है, जहां उसने अनुच्छेद 370 और कश्मीर के मुद्दे को लेकर गुहार न लगाई हो। चाहे वो संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद हो या फिर अमेरिका, रूस, चीन या यूएई। मगर उसे हर तरफ से मुंह की खानी पड़ी है।

विज्ञापन


पाकिस्तान ने भारत से इस तनातनी के बीच मैत्री सेवाएं जैसे दिल्ली-लाहौर सद्भावना बस सेवा को निलंबित कर दिया है। वहीं 15 अगस्त को पाक काले दिवस के रूप में मनाने वाला है। संसद में अनुच्छेद 370 को हटाने का बिल पांच अगस्त को देश के गृहमंत्री अमित शाह द्वारा पेश किया गया था, जिसके बाद से नौ दिन बीत चुके हैं। मगर पाकिस्तान की तिलमिलाहट दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। आगे विस्तार से पढ़िए पाक की नापाक करतूतें:

विज्ञापन

पाकिस्तान ने दी धमकी

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म होने के बाद पुलवामा जैसे हमले की आशंका प्रकट करते हुए कहा था कि इससे पाकिस्तान और भारत के बीच युद्ध छिड़ सकता है। संसद की असाधारण संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने आगाह किया, "यह ऐसा युद्ध होगा जिसे कोई नहीं जीतेगा और इसका असर पूरी दुनिया पर पड़ेगा।" जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा प्रदान करने वाले अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को खत्म करने के भारत सरकार के फैसले के एक दिन बाद कश्मीर की स्थिति पर चर्चा के लिए बैठक बुलायी गई थी। जम्मू कश्मीर भारत का अखंड हिस्सा है और इसमें पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर भी शामिल है। पूरी खबर यहांं पढ़ें

विज्ञापन
विज्ञापन

पाक ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से लगाई गुहार

कश्मीर में अनुच्छेद 370 को हटाए जाने के विरोध में पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को पत्र लिखा है। संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष नेतृत्व ने कहा कि वे भारत और पाकिस्तान से विभिन्न स्तर पर संपर्क में है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कश्मीर मुद्दे पर तनाव के मद्देनजर सभी पक्षों से संयम बरतने की अपील की है। महासचिव के प्रवक्ता स्टीफेन दुजार्रिक ने बुधवार को कहा, 'हमें मुद्दे की पूरी जानकारी है और हम चिंता के साथ स्थिति पर नजर रख रहे हैं। विभिन्न स्तरों पर संपर्क किए जा रहे हैं। हम सभी पक्षों से संयम बरतने की अपील कर रहे हैं।' पूरी खबर यहांं पढ़ें

अमेरिका और चीन ने भी लगाई लताड़

यूएनएससी ने पाकिस्तान के अनुरोध को खारिज करते हुए उसे शिमला समझौता की याद दिलाई। जिसके तहत कश्मीर मसला भारत और पाकिस्तान का द्विपक्षीय मसला है और इसमें तीसरा पक्ष हस्तक्षेप नहीं कर सकता है। पाकिस्तान को अमेरिका से भी राहत नहीं मिली। यहां विदेश विभाग के प्रवक्ता मे कहा कि कश्मीर पर अमेरिकी नीति में कोई बदलाव नहीं है जो प्रत्यक्ष तौर पर द्विपक्षीय वार्ता के लिए कहता है। अंत में चीन ने पाकिस्तान का समर्थन करने से मना कर दिया और कहा कि वह भारत और पाकिस्तान को मैत्रीपूर्ण पड़ोसी मानता है और चाहता है कि वह कश्मीर मसले को यूएन के प्रस्ताव और शिमला समझौते के तहत सुलझाए।  पूरी खबर यहांं पढ़ें

रूस ने कहा- भारत ने 370 पर संवैधानिक फैसला लिया

वहीं शनिवार को अनुच्छेद 370 पर भारत सरकार के फैसले का रूस ने भी समर्थन किया है। रूस के विदेश मंत्रालय का कहना है कि जम्मू-कश्मीर में जो भी परिवर्तन किए गए हैं वह भारतीय गणराज्य के संविधान के ढांचे के तहत किया गया है। पूरी खबर यहांं पढ़ें

पाक जंग की तैयारी के दे रहा संकेत 

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 के विवादित प्रावधानों को खत्म किए जाने से नाराज पाकिस्तान अब युद्ध जैसी तैयारियां कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय से समर्थन न मिलने के बाद पाकिस्तानी प्रधानमंत्री और सेना जम्मू-कश्मीर में शांति भंग करने की कोशिशों में लग गए हैं। पाकिस्तान ने गिलगित बाल्टिस्तान में स्थित स्कर्दू हवाई अड्डे पर अपने जेएफ-17 युद्ध विमानों को तैनात कर दिया है। यह हवाई अड्डा लद्दाख के नजदीक है। भारतीय खुफिया एजेंसियां पाकिस्तानी सेना की इन गतिविधियों पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं। पूरी खबर यहांं पढ़ें

बकरीद पर पाक का मिठाई लेने से इंकार

steps by Pakistan in last nine days after India revoked article 370 from kashmir

भारत-पाकिस्तान में तनातनी के बीच इस बार ईद-उल-जुहा के मौके पर अंतरराष्ट्रीय सीमा तथा एलओसी पर मिठाइयों का आदान-प्रदान नहीं हुआ। इसका कारण मोदी सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद पाकिस्तान द्वारा एकतरफा राजनयिक रिश्ते में कटौती को माना जा रहा है। पूरी खबर यहांं पढ़ें

दिल्ली-लाहौर सद्भावना बस सेवा निलंबित

पाकिस्तान सरकार ने डीटीसी को ईमेल के जरिए शनिवार देर रात दिल्ली-लाहौर सद्भावना बस सेवा निलंबित करने की जानकारी दी है। पाकिस्तान टूरिज्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के फैसले पर पाकिस्तान सरकार ने डीटीसी को ईमेल भेजा। डीटीसी ने यह ईमेल मंत्रालय को भेज दिया है। फिलहाल मंत्रालय का कोई जवाब नहीं आया है, सोमवार को डीटीसी बस  पाकिस्तान नहीं भेजी जाएगी। एडवांस बुकिंग वाले यात्रियों का किराया वापस किया जाएगा। पूरी खबर यहांं पढ़ें

पाक 15 अगस्त को मनाएगा काला दिवस 

पाकिस्तान ने घोषणा की है कि वह 14 अगस्त को 'कश्मीर एकजुटता दिवस' और 15 अगस्त को 'काला दिवस' के रूप में मनाएगा। क्योंकि भारत ने जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 को खत्म कर दिया और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित कर दिया। पूरी खबर यहांं पढ़ें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed