फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   kashmir article 370, no sweets exchange in between india and pakistan on border this bakrid

भारत-पाकिस्तान में तनातनी के बीच इस बकरीद सीमा पर नहीं हुआ मिठाइयों का आदान-प्रदान

Mon, 12 Aug 2019 11:51 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Mon, 12 Aug 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
kashmir article 370, no sweets exchange in between india and pakistan on border this bakrid
एलओसी - फोटो : फाइल, अमर उजाला

भारत-पाकिस्तान में तनातनी के बीच इस बार ईद-उल-जुहा के मौके पर अंतरराष्ट्रीय सीमा तथा एलओसी पर मिठाइयों का आदान-प्रदान नहीं हुआ। इसका कारण मोदी सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद पाकिस्तान द्वारा एकतरफा राजनयिक रिश्ते में कटौती को माना जा रहा है।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि सीमा सुरक्षाबल द्वारा मिठाइयों के आदान-प्रदान की पहल का पाकिस्तान की ओर से जवाब नहीं दिया गया। जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और गुजरात में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अभिवादन का भी जवाब नहीं मिला। इस कारण वर्षों से प्रचलित परंपरा का इस बार निर्वाह नहीं हुआ। 
विज्ञापन


इंटरनेशनल बार्डर के अब्दुल्लियां, सुचेतगढ़, सांबा, हीरानगर, परगवाल, पलांवाला और एलओसी पर पुंछ, राजोरी, कुपवाड़ा में मिठाइयों का आदान-प्रदान नहीं हुआ। सेना के प्रवक्ता ने पुष्टि करते हुए बताया कि एलओसी पर कहीं पर भी पाक के साथ मिठाई का आदान-प्रदान नहीं किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed