फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Stepmother held for planning gangrape murder of 9 year old girl in Baramulla jammu Kashmir

J&K: सौतेली मां ने गैंगरेप करवा कर 9 साल की बेटी की कराई हत्या, साजिश में भाई भी था शामिल

Wed, 05 Sep 2018 12:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 05 Sep 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
Stepmother held for planning gangrape murder of 9 year old girl in Baramulla jammu Kashmir
उत्तरी कश्मीर के बारामुला क्षेत्र में सौतेली मां ने एक बच्ची से गैंग रेप करवा कर हत्या करवा दी और शव को जंगल में फेंकवा दिया। आरोपी महिला और उसके बेटे सहित कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस घटना का खुलासा होने के बाद आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई है। 
विज्ञापन


एसएसपी बारामुला इम्तियाज मीर के अनुसार नाबालिग लड़की उड़ी क्षेत्र से 23 अगस्त को लापता हो गई। 2 सितंबर रविवार को लड़की का शव जंगल से बरामद किया गया। पुलिस ने जांच की तो और पाया चाकू की नोक पर नाबालिग को अगवा कर गैंग रेप किया गया। उसके बाद उसकी हत्या की गई। लड़की की सौतली मां ने खुद चाकू लिया था। मौका-ए-वारदात से चाकू भी बरामद कर लिया गया। सौतेली मां के साथ उसका 14 साल का बेटा भी मौजूद था। उसने अपनी मां का साथ दिया। 
विज्ञापन


पांच अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे और लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में कुल्हाड़ी और चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद लड़की को झाड़ियों में फेंका गया और सभी मौके से फरार हो गए। लड़की के शव को ऊपर से अनानास के पेड़ की टहनियां डाल कर ढंक दिया। पुलिस ने सभी आरोपियों को पकड़ लिया और उन्होंने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कि महिला के पति ने एक शादी झारखंड की महिला से कर रखी थी और दूसरी शादी कश्मीरी महिला से की। जिस बच्ची की हत्या की गई, वह झारखंड वाली पत्नी की बेटी थी। सौतन से ईर्ष्या के कारण उसने उसकी बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या करवा कर मां की मामता को कलंकित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed