{"_id":"87f8a05f1d83a46ef1c6bf8bf38ace10","slug":"status-report-on-kashmir-bogus-voting-case-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनियार में बोगस वोटिंग मामले में स्टेटस रिपोर्ट आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनियार में बोगस वोटिंग मामले में स्टेटस रिपोर्ट आज
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Sat, 14 Feb 2015 12:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खनियार विधानसभा क्षेत्र में नेकां प्रत्याशी द्वारा बोगस वोटिंग कराने के आरोप के मामले में शनिवार को पुलिस चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट (सीजेएम) के समक्ष स्टेटस रिपोर्ट पेश करेगी। सीजेएम की ओर से खनियार विधानसभा चुनाव में नेकां प्रत्याशी अली मोहम्मद सागर से चुनाव हारे पीडीपी के प्रत्याशी मोहम्मद खुर्शीद आलम की शिकायत पर पुलिस को मामले में जांच करने और स्टेटस रिपोर्ट 14 फरवरी अथवा उससे पहले कोर्ट में पेश करने के निर्देश जारी किए थे।
विज्ञापन
एसएचओ निसार अहमद ने बताया कि कोर्ट की ओर से बोगस वोटिंग मामले में जांच के निर्देश मिलने के तत्काल बाद ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी और उसी आधार पर रिपोर्ट तैयार की गई है। खनियार से चुनाव हारे पीडीपी प्रत्याशी मोहम्मद खुर्शीद आलम की ओर से सीजेएम कोर्ट में की गई याचिका में शिकायत की गई थी कि चुनाव में नेकां प्रत्याशी की जीत को सुनिश्चित बनाने के लिए बोगस वोटरों से मतदान कराया गया था।
विज्ञापन
याचिका में शिकायतकर्ता की ओर से बताया कि इस संबंध में उनके द्वारा जिला चुनाव अधिकारी श्रीनगर से भी (17/11/2014) लिखित शिकायत की गई थी। साथ ही सबूत के तौर पर दस्तावेज भी मुहैया कराए गए थे, पर जिला चुनाव अधिकारी की ओर से इस संबंध में कोई उचित कदम नहीं उठाया गया। याचिका में उन्होंने बताया कि चुनाव के दौरान बीएलओ की ओर से तैयार की गई सूची में 1946 बोगस वोटर थे।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता का कहना है कि नेकां प्रत्याशी अली मोहम्मद सागर को 1167 वोटों से विजयी घोषित किया गया था। याचिकाकर्ता का कहना है कि यदि उनकी शिकायत पर कार्रवाई कर जिला चुनाव अधिकारी ने समय रहते कार्रवाई की होती तो चुनाव के नतीजे अलग ही होते। याचिकाकर्ता ने कोर्ट से खनियार में दोबारा चुनाव कराने और सागर के चुनाव को रद्द करने की मांग की है।