{"_id":"669b7ed1a5c88fe4d572e41ff41de7dc","slug":"statues-break-in-temple-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मस्थल में मूर्तियों और धर्मग्रंथों से छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मस्थल में मूर्तियों और धर्मग्रंथों से छेड़छाड़
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 03 Dec 2014 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की चसाना तहसील के बरोही इलाके में स्थित एक प्राचीन मंदिर में कुछ शरारती तत्वों द्वारा मूर्तियों और धार्मिक पुस्तकों को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। चसाना पुलिस ने एफआईआर क्रमांक 78 में धारा 295 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक बरोही स्थित मंदिर में असामाजिक तत्वों ने मूर्ति उखाड़ने की कोशिश की। वहां रखीं कुछ धार्मिक पुस्तकों को भी नुकसान पहुंचाया। इसके बाद इन लोगों तूली बाना मंदिर में भी मूर्ति के कपड़े फाड़ दिए।
विज्ञापन
खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों से पूछताछ के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा कायम कर लिया है। एसएसपी रियासी विवेक गुप्ता के अनुसार शरारती तत्व जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सांसद जुगल किशोर ने घटना की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।