{"_id":"149f2f3d5e3588dd280d98b590378bbb","slug":"state-will-be-progressive-after-pm-tour-in-valley-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम के दौरे से राज्य के विकास को मिलेगी गति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम के दौरे से राज्य के विकास को मिलेगी गति
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू
Updated Thu, 05 Nov 2015 09:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उप मुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री का रियासत का दौरा ऐतिहासिक होगा। इससे राज्य के विकास को नई गति मिलेगी। साथ ही राज्य में शांति और समृद्धि का नया अध्याय भी शुरू होगा।
विज्ञापन
उनके दौरे से शांति, समृद्धि तथा विकास की नई राहें खुलेंगी। वे पीएम की रैली की तैयारियों के सिलसिले में बांदीपोरा, सुंबल एवं सोनावारी में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री राज्य के विकास को आगे बढ़ाने की दिशा में गहन रुचि ले रहे हैं ताकि यह देश का मॉडल राज्य बन सके।
गठबंधन सरकार जनता के हित के लिए बेहतर प्रशासन तथा भ्रष्टाचार मुक्त एवं जवाबदेह सरकार के संकल्प को पूरा करने की दिशा में काम कर रही है।
इसे यकीनी बनाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को मुस्तैदी से काम करने को कहा गया है। राज्य के ग्रामीण तथा दूरदराज इलाके में विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं शुरू की गई हैं जिससे लोगों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति बेहतर हो सके।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से आसान ऋण सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। इसका अधिकाधिक लोग लाभ लें और जीविकोपार्जन के लिए व्यवसाय शुरू करें।
विकास के साथ-साथ लोगों की आर्थिक दशा सुधारने तथा बेरोजगारी खत्म करने के लिए भी सरकार की ओर से विभिन्न कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।
बांदीपोरा में उन्होंने विकास कार्यों के लिए म्यूनिसिपल कमेटी को 15 लाख रुपये दिए। साथ ही नालियों के निर्माण के लिए डीपीआर तैयार करने को कहा।