{"_id":"56e29c404f1c1bce778b4569","slug":"state-subject-file-missing-from-dc-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां-बेटी की स्टेट सब्जेक्ट की फाइल डीसी आफिस से गुम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां-बेटी की स्टेट सब्जेक्ट की फाइल डीसी आफिस से गुम
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Fri, 11 Mar 2016 04:34 PM IST
सार
- डीसी आफिस में स्टेट सब्जेक्ट की सैकड़ों फाइलें पेंडिंग हैं, जिनका निपटारा नहीं किया गया है, जबकि अधिकारी इनकी संख्या बहुत कम बताते हैं।
- मां-बेटी कभी सिंगल विंडो तो कभी क्लर्कों के कमरे के चक्कर काटती नजर आती हैं।
विज्ञापन
missing
- फोटो : File
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला उपायुक्त कार्यालय में स्टेट सब्जेक्ट लेने के लिए लोगों को चक्कर काटने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है, जबकि अधिकारियों की बैठकों का सिलसिला खत्म ही नहीं हो पा रहा है। नतीजतन लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन
डीसी आफिस में स्टेट सब्जेक्ट की सैकड़ों फाइलें पेंडिंग हैं, जिनका निपटारा नहीं किया गया है, जबकि अधिकारी इनकी संख्या बहुत कम बताते हैं। डीसी आफिस में एक मां-बेटी ने 2013 से स्टेट सब्जेक्ट के लिए अप्लाई किया था, लेकिन अभी तक उनका स्टेट सब्जेक्ट नहीं बना।
विज्ञापन
कारण यह रहा है कि उनकी स्टेट सब्जेक्ट की फाइल ही गुम हो गई है। मां-बेटी कभी सिंगल विंडो तो कभी क्लर्कों के कमरे के चक्कर काटती नजर आती हैं। डीसी आफिस स्थित नजूल सेक्शन में सैकड़ों फाइलें पेंडिंग हैं।
विज्ञापन
एसीआर दीप राज के मुताबिक उनके आने पर तीन सौ के करीब फाइलें थीं, लेकिन कार्यभार संभालने के कुछ दिनों में ही उन्होंने फाइलों को निपटाना शुरू कर दिया। अभी नाममात्र ही फाइलें बची हैं। उन्हें भी जल्द निकाल दिया जाएगा।