{"_id":"09ce7bcf729d01078a97c75243234842","slug":"state-officer-won-t-be-micro-observer-in-elections-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रियासत का अधिकारी नहीं होगा माइक्रो पर्यवेक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रियासत का अधिकारी नहीं होगा माइक्रो पर्यवेक्षक
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 08 Nov 2014 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव में माइक्रो पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी संभालने वाले अधिकारी केंद्र सरकार के विभागों से ही होंगे। रियासत के अधिकारियों की माइक्रो पर्यवेक्षक की भूमिका में नहीं रखा जाएगा। चुनाव के दिन मतदान केंद्रों में हो रही हर गतिविधि की जानकारी वह रियासत के चुनाव अधिकारियों को देने के बजाय सीधे आयोग या फिर जनरल पर्यवेक्षकों को देंगे।
विज्ञापन
आयोग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार निष्पक्ष और साफ-सुथरे ढंग से मतदान की प्रक्रिया चले, इसके लिए खास प्रशिक्षण से गुजरे माइक्रो पर्यवेक्षकों को मतदान केंद्रों पर नियुक्त किया जाएगा। संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष तौर पर वह खास निगाह रखेंगे। जम्मू कश्मीर के अधिकारियों या कर्मचारियों को माइक्रो पर्यवेक्षक की भूमिका में नहीं रखा जाएगा।
विज्ञापन
मतदान से लेकर इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों की सीलिंग और अन्य दस्तावेजों को चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत ही रखा जाए। इस पर भी माइक्रो पर्यवेक्षकों की नजर होगी। फिलहाल रियासत के हर जिले में जनरल पर्यवेक्षक और मतदाताओं में जन जागरूकता लाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के पर्यवेक्षक पहुंच चुके हैं। सहायक चुनाव अधिकारी जय कुमार का कहना है कि माइक्रो पर्यवेक्षक मतदान से दो से तीन दिन पहले ही रियासत में पहुंचेंगे।
विज्ञापन