फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   state minister meet with central minister

Jammu News: केंद्रीय मंत्री से मिले सतीश शर्मा, विभिन्न मुद्दों पर की चर्चा

विज्ञापन
state minister meet with central minister
जम्मू। परिवहन मंत्री सतीश शर्मा ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात की। उन्होंने ग्रामीण और सीमावर्ती क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देने, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में पहल और नवाचारों, औषधीय पौधों में अनुसंधान और अन्वेषण के साथ जम्मू-कश्मीर में समग्र विकास परिदृश्य के बारे में विस्तृत चर्चा की। चर्चा के दौरान मंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में कई प्रतिष्ठित जल निकाय हैं जो क्षेत्र की पारिस्थितिकी, अर्थव्यवस्था और पर्यटन उद्योग के लिए महत्वपूर्ण हैं। सतीश शर्मा ने क्षेत्र में विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार पहलों का समर्थन करने के लिए भारतीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान (आईआईएसईआर) की स्थापना का भी अनुरोध किया। मंत्री ने शरणार्थियों के समग्र विकास पर भी चर्चा की। पर्यटकों को आकर्षित करने की क्षमता वाले सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास का आग्रह किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed