{"_id":"60f158aa8ebc3ec20451a3f3","slug":"state-council-of-education-research-and-training-s-three-day-workshop-the-role-of-ecce-explained-in-the-holistic-development-of-children","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशन रिसर्च एंड ट्रेनिंग की तीन दिवसीय कार्यशाला, बच्चों के समग्र विकास में बताई गई ईसीसीई की भूमिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशन रिसर्च एंड ट्रेनिंग की तीन दिवसीय कार्यशाला, बच्चों के समग्र विकास में बताई गई ईसीसीई की भूमिका
Fri, 16 Jul 2021 03:30 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 16 Jul 2021 03:30 PM IST
सार
एससीईआरटी के वरिष्ठ अधिकारी दीपक शर्मा ने बच्चों के विकास में ईसीसीई की भूमिका के बारे में बताया।
विज्ञापन
वेबिनार
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशन रिसर्च एंड ट्रेनिंग (एससीईआरटी) के मंडल कार्यालय जम्मू ने सभी विंग के लिए जनसंख्या, शिक्षा, लिंग शिक्षा, ईसीसीई और शिक्षा पर तीन दिवसीय कार्यशाला करवाई।
विज्ञापन
वर्चुअल कार्यक्रम में प्रारंभिक बचपन, देखभाल और शिक्षा (ईसीसीई) नीति, व्यवहार और शिक्षा शास्त्र पर चर्चा की गई। बताया गया कि बच्चों के समग्र विकास में ईसीसीई की भूमिका प्राथमिक विद्यालयों से अधिक है। संस्था का उद्देश्य बच्चों की सामाजिक, भावनात्मक और शारीरिक जरूरतों का समग्र विकास करना है।
विज्ञापन
वेबिनार का शुभारंभ जेके बोर्ड की चेयरमैन वीणा पंडिता ने किया। तीन दिवसीय संगोष्ठी का उद्देश्य नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत हितधारकों को विभिन्न शैक्षणिक दृष्टिकोण और ईसीसीई के संबंध में नई बाते समझने के लिए एक मंच प्रदान करना है। तपस्या शर्मा ने रविंद्र नाथ टैगोर की शिक्षा और प्रकृति के साथ सीखने की शिक्षाओं पर ध्यान केंद्रित किया। पूर्व एचओडी जेयू, प्रो. शशि मन्हास ने बच्चों को सक्षम वातावरण देने के साथ बच्चे को बच्चे के दृष्टिकोण से देखने पर जोर दिया।
विज्ञापन