{"_id":"684c915c6712fa7df40e7dec","slug":"startup-fair-jammu-news-c-10-lko1027-636217-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: उद्यमिता मेले में युवाओं को मिलेगा रोजगार और स्टार्टअप का मंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: उद्यमिता मेले में युवाओं को मिलेगा रोजगार और स्टार्टअप का मंच
विज्ञापन
प्रदेश के 20 जिलों में उद्यमिता मेले आज
- मौके पर ही किया जाएगा युवाओं का पंजीकरण
- मिलेगा परामर्श और मिशन युवा से जुड़ने का अवसर
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। प्रदेशभर के युवाओं के लिए शनिवार का दिन खास रहने वाला है। शनिवार को जम्मू-कश्मीर के सभी 20 जिलों में एक साथ ‘उद्यमिता मेला’ का आयोजन किया जा रहा है। जिला प्रशासन और जिला रोजगार एवं परामर्श केंद्रों के सहयोग से आयोजित हो रहे इस मेले का उद्देश्य युवाओं को रोजगार के अवसर मुहैया कराना, उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना और मिशन युवा से जोड़ना है। मेला केंद्रों पर सुबह 10 बजे से शुरू होगा।
मेला स्थलों पर बेरोजगार युवाओं का मौके पर ही पंजीकरण किया जाएगा। साथ ही मिशन युवा योजना के तहत भी पंजीकरण की सुविधा दी जाएगी। मेले में विशेषज्ञों की ओर से परामर्श सत्र भी होंगे, जहां युवा अपने विचार साझा कर सकेंगे और उद्यमिता से जुड़ी जरूरी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। प्रशासन का कहना है कि इस मेले के जरिए युवाओं को न सिर्फ अपना हुनर दिखाने का मंच मिलेगा, बल्कि वे स्वरोजगार की दिशा में भी ठोस कदम बढ़ा सकेंगे।
अलग-अलग जिलों में यहां लगेंगे उद्यमिता मेला
जम्मू - गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज, बिक्रम चौक
श्रीनगर – कश्मीर हाट
बडगाम – शेख-उल-आलम मेमोरियल डिग्री कॉलेज
गांदरबल – कमरिया पार्क
पुलवामा – ऑडिटोरियम हॉल, सरकारी कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, पंपोर
अनंतनाग – टाउन हॉल
कुलगाम – ऑडिटोरियम-कम-कॉन्फ्रेंस हॉल, मिनी सचिवालय
शोपियां – सीएफसी हॉल, जैनापोरा
बांदीपोरा – सरकारी डिग्री कॉलेज, सुंबल
बारामुला – सर सैयद अहमद खान ऑडिटोरियम, उत्तर परिसर, कश्मीर विश्वविद्यालय, डेलिना
कुपवाड़ा – एनवायरनमेंट हॉल, हंदवाड़ा
डोडा – कम्युनिटी हॉल
किश्तवाड़ – सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालय, सरथल
रामबन – गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज
राजोरी – डॉ. राजकुमार थापा मेमोरियल कॉन्फ्रेंस हॉल, लोक निर्माण विभाग डाक बंगला
पुंछ – क्राइस्ट स्कूल, डिगवार
उधमपुर – रिवायत हॉल, मिलिट्री हॉस्पिटल के पास
रियासी – कॉन्फ्रेंस हॉल, डीसी ऑफिस
सांबा – कृषि विज्ञान केंद्र
कठुआ – डिग्री कॉलेज का ऑडिटोरियम