फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Start of cleanliness campaign in RS Pura

आरएस पुरा में सफाई अभियान की शुरुआत

विज्ञापन
Start of cleanliness campaign in RS Pura
आरएस पुरा। नगर पालिका अध्यक्ष सतपाल पप्पी की अध्यक्षता में वीरवार को नारी निकेतन व बाल आश्रम में सफाई अभियान चलाया गया। एसडीएम रामलाल शर्मा, पूर्व मंत्री चौ शाम लाल, एसडीपीओ शब्बीर अहमद खान व थाना प्रभारी जयपाल शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे। एसडीएम रामलाल शर्मा ने कहा कि सरकार ने स्वच्छता बनाए रखने के लिए कई कारगर कदम उठाए हैं। इसी को जारी रखते हुए नगर पालिका ने कस्बे में सफाई अभियान चलाया है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता बनाए रखने के लिए लोगों को भी पहल करनी चाहिए। जिससे वातावरण को साफ रखा जाए। पूर्व मंत्री चौ शाम लाल व नगर पालिका के प्रधान सतपाल पप्पी ने कहा कि अमृत महोत्सव के तहत कार्यक्रम शुरू करवाया गया है। नगर पालिका उपप्रधान अंजू बाला, ईओ सुभाष चन्द्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed