{"_id":"56f7ef874f1c1b4644f14e23","slug":"start-filling-vacant-posts-of-judges","type":"story","status":"publish","title_hn":"जजों के खाली पद भरने की कवायद शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जजों के खाली पद भरने की कवायद शुरू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sun, 27 Mar 2016 08:05 PM IST
विज्ञापन
कोर्ट
- फोटो : डेलीमेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत में जिला जजों के खाली पदों को भरने की कवायद शुरू हो गई है। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने इन पदों के लिए होने वाली परीक्षाओं की नई तिथियों की अधिसूचना जारी कर दी है।
परीक्षा के संबंध में इससे पहले 18 फरवरी और दो मार्च को जारी अधिसूचनाओं के बाद हाईकोर्ट ने एक और नई अधिसूचना जारी करते हुए तीसरी बार परीक्षा की नई तिथियां जारी की हैं। पहले जारी अधिसूचना के अनुसार पेपर 1 की परीक्षा 13 मार्च और पेपर 2 की परीक्षा 14 मार्च को होनी थी।
इन तिथियों में परिवर्तन करते हुए फिर ये परीक्षाएं क्रमश: नौ और 10 अप्रैल को होनी थीं। नई अधिसूचना के अनुसार अब यह परीक्षाएं क्रमश: 23 और 24 अप्रैल को होंगी। परीक्षा केंद्रों में किसी तरह का फेरबदल नहीं किया गया है।
विज्ञापन
परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए एक न्यायिक अफसरों की एक कमेटी भी बनाई गई है। इसमें रजिस्ट्रार विजिलेंस हाईकोर्ट को ओवरआल प्रभारी और रजिस्ट्रार न्यायिक हाईकोर्ट को परीक्षा का सुपरिंटेंडेंट बनाया गया है। इसके अलावा आठ न्यायिक अफसरों को निरीक्षक तैनात किया गया है। रजिस्ट्रार न्यायिक हाईकोर्ट को परीक्षा की तमाम व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।