फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Star campaigners soon came to jammu

स्टार प्रचारकों की हुंकार से गरमाएगी चुनावी फिजा

Mon, 17 Nov 2014 01:18 PM IST
Updated Mon, 17 Nov 2014 01:18 PM IST
विज्ञापन
Star campaigners soon came to jammu

प्रथम चरण के मतदान की तारीख करीब आते ही सियासी माहौल गरमाने लगा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 नवंबर को कांग्रेस और नेकां के गढ़ को भेदने के लिए हल्ला बोल की शुरुआत करने वाले हैं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल अपने इस दुर्ग को बचाने के लिए अगले हफ्ते मैदान में उतरेंगे।

विज्ञापन


नेकां की ओर से मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अकेले मोर्चा संभाल रखा है, जबकि पीडीपी की ओर से पिता-पुत्री की जोड़ी जीतोड़ मेहनत कर रही है। मुफ्ती मोहम्मद ने जम्मू संभाग में और महबूबा मुफ्ती ने कश्मीर में नेकां पर हमला तेज कर दिया है। बसपा प्रमुख मायावती अंतिम तीन चरणों के लिए 7 दिसंबर से अभियान की शुरुआत करेंगी, हालांकि बसपाई अभी से मोर्चे पर डटे हैं।
विज्ञापन



मिशन कश्मीर के लक्ष्य पाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे पहले कांग्रेस तथा नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के गढ़ से हल्ला बोलेंगे। जम्मू संभाग में मोदी की 22 नवंबर को रैली प्रस्तावित है। पहले तथा दूसरे चरण की जिन 33 सीटों पर चुनाव होना है, उनमें से ज्यादातर सीटों पर कांग्रेस तथा नेकां का कब्जा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी ने अपनी रैली की शुरुआत इन्हीं दो पार्टियों के गढ़ से शुरू करने की रणनीति बनाई है। प्रधानमंत्री के विदेश दौरे से लौटते ही यहां की रैली रखी गई है क्योंकि प्रथम चरण के लिए 23 नवंबर को प्रचार अभियान बंद हो जाएगा।

सोनिया और राहुल किला बचाने को उतरेंगे

Star campaigners soon came to jammu

पहले तथा दूसरे चरण की 33 सीटों में से 13 पर नेकां और 09 पर कांग्रेस का कब्जा है। चार सीटों के साथ पीडीपी तीसरे स्थान पर है। पैंथर्स पार्टी को तीन, भाजपा तथा सीपीआई एम को एक-एक सीटों पर जीत मिली थी। नोबरा तथा लंगेट में निर्दलीय प्रत्याशी ने बाजी मारी थी। मोदी की रैली का स्थान फिलहाल तो तय नहीं है, लेकिन भाजपा सूत्रों का कहना है कि डोडा में 22 नवंबर को वे पार्टी के पक्ष में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।

पार्टी ने तैयारियां भी शुरू कर दी है। केंद्रीय राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह डोडा क्षेत्र में लगातार जनता के बीच रह रहे हैं। पहले चरण की डोडा तथा आस पास की छह सीटों में से पांच पर कांग्रेस तथा एक पर नेकां को जीत मिली है। इसी प्रकार कश्मीर में नेकां को चार सीट, पीडीपी को एक तथा लद्दाख क्षेत्र की दो सीट पर नेकां, एक पर कांग्रेस तथा एक पर निर्दलीय प्रत्याशी ने परचम फहराया था।

पार्टी ने नेकां तथा कांग्रेस गठबंधन सरकार के खिलाफ आरोप पत्र भी जारी करना शुरू कर दिया है ताकि दोनों पार्टियों को अच्छी तरह से कटघरे में खड़ा किया जा सके। पूरा जोर नेकां तथा कांग्रेस के प्रभुत्व वाली सीटों को अपने पक्ष में करने की है। पार्टी का मानना है कि जम्मू में पार्टी का जनाधार तो है ही, लेकिन नेकां और कांग्रेस की सीटें उसकी झोली में आ गई तो मिशन 44 प्लस को पाने में कोई दिक्कत सामने नहीं आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed