{"_id":"683f5bc20c0e861a910fb1f8","slug":"staff-absent-in-bani-hospital-jammu-news-c-201-1-knt1009-120717-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बिना अनुमति गैरहाजिर रहे दो स्वास्थ्यकर्मियों का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बिना अनुमति गैरहाजिर रहे दो स्वास्थ्यकर्मियों का वेतन रोका
Wed, 04 Jun 2025 02:02 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Wed, 04 Jun 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
कठुआ। पहाड़ी उपजिला बनी के स्वास्थ्य केंद्र कांथल में बिना अनुमति गैरहाजिर रहने के कारण दो स्वास्थ्यकर्मियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। इसके तहत उनका वेतन रोकने का आदेश जारी किया गया है।
स्थानीय लोगों ने कई बार दोनों स्वास्थ्यकर्मियों से फोन पर संपर्क साधने की भी कोशिश की, लेकिन वे उपलब्ध नहीं हो पाए। इसलिए स्थानीय लोगों ने मंगलवार को ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) बनी से इसकी शिकायत की। इसके बाद स्वास्थ्य अधिकारी ने दोनों स्वास्थ्यकर्मियों से बिना अनुमति केंद्र पर गैरहाजिर रहने का कारण पूछा है।
स्थानीय लोगों से फोन पर मिली शिकायत के बाद बीएमओ ने दोनों कर्मियों को दो दिनों के भीतर गैरहाजिरी के लिए पर्याप्त कारण बताने का निर्देश दिया।
इस बीच दोनों कर्मियों से संतोषजनक उत्तर मिलने तक बीएमओ ने पुरुष और महिला बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता अजीत सिंह और रेखा देवी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई कर दोनों कर्मियों के मई के वेतन पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
हीरानगर के उपजिला अस्पताल पर खर्च होंगे 12 करोड़ रुपये
हीरानगर। उपजिला अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के लिए करीब 12 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके तहत अस्पताल की पुरानी इमारत का नवीनीकरण, ओपीडी कॉम्लेक्स, आधुनिक ऑपरेशन थिएटर और नए वार्ड बनाए जाएंगे।
स्थानीय विधायक विजय शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री की ओर से विकास कार्यों के लिए विधायकों को कैपेक्स के तहत 30 करोड़ रुपये दिए गए हैं। इन्हीं में से 12 करोड़ रुपये स्वास्थ्य सुविधा को बेहतर करने के लिए उपजिला अस्पताल पर खर्च किए जाएंगे जबकि बाकी बचे 18 करोड़ अन्य विकास कार्यों पर खर्च होंगे।
उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य सुविधा बेहतर करना ही उनकी प्राथमिकता है। इसकी शुरुआत 12 करोड़ रुपये से होगी। उन्होंने बताया कि इमारत में तोड़फोड़ के कारण अस्पताल आने वाले लोगों को परेशानी होगी। इसलिए इससे संबंधित कुछ निर्माण कार्य कम्युनिटी हाॅल के पास पड़ी नौ कनाल जमीन पर किए जाएंगे। इसकी प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी और कोशिश रहेगी कि यह परियोजना जल्द पूरी हो ताकि आने वाले समय में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सके।