{"_id":"661b10cde353c7872a0cef58","slug":"ssp-meeting-with-police-posts-incharge-jammu-news-c-10-jam1008-340480-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव को लेकर चौकी प्रभारी सतर्क रहें : एसएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव को लेकर चौकी प्रभारी सतर्क रहें : एसएसपी
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस उचित सतर्कता बरतने के साथ अपराध निपटाने की कार्रवाई करे। यह निर्देश एसएसपी जम्मू विनोद कुमार ने डीपीएल के कॉन्फ्रेंस हॉल में सभी चौकियों के प्रभारियों को समीक्षा बैठक के दौरान दिए। उन्होंने दो टूक कहा, चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न करवाने के लिए सभी पुलिस अधिकारी सतर्क रहें।
एसएसपी ने अधिकारियों कहा कि ड्रग तस्करों की पहचान की जाए। सभी एनडीपीएस मामलों के आगे और पीछे के लिंक पर ठीक से काम करने की जरूरत है। सभी संदिग्ध व्यक्तियों और उनकी गतिविधियों पर उचित निगरानी रखने की जरूरत है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को अपने क्षेत्रों में आते विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा करने को भी कहा। उपयुक्त मार्गों, पार्किंग स्थानों की पहचान करने के भी निर्देश दिए।
होटल में संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव
जम्मू। ज्यूल चौक स्थित एक होटल से संदिग्ध हालात में युवक का शव मिला है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार युवक होटल में ठहरा हुआ था। मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।