फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   SSP Gave Order; Documents Verify for Rental Peoples

Jammu News: अमरनाथ यात्रा से पहले किरायेदारों का नए सिरे से होगा सत्यापन

विज्ञापन
SSP Gave Order; Documents Verify for Rental Peoples
डीसी ने जारी किया आदेश, एक हफ्ते में संबंधित थानों में जानकारी देनी जरूरी, नहीं तो दर्ज होगी एफआईआर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जिले के तमाम किरायेदारों को नए सिरे से सत्यापन करने का आदेश जारी किया गया है। यह आदेश झुग्गी में रहने वाले लोगों पर भी लागू होगा। एक हफ्ते के भीतर तमाम लोगों को अपने-अपने क्षेत्र के थाने में जाकर इसकी जानकारी देने को कहा गया है। यदि कोई ऐसा नहीं करता तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज होगी।

हालांकि समय-समय पर डीसी की तरफ से ऐसे आदेश जारी किए जाते रहे हैं। एक बार फिर से आदेश जारी किया गया है। सूत्रों की मानें तो 29 जून से श्री अमरनाथ यात्रा शुरू होने जा रही है। इसको ध्यान में रखते हुए पुलिस नए सिरे से शहर में किरायेदारों की जांच करना चाहती है ताकि पुलिस को सुरक्षा बंदोबस्त करने में कोई परेशानी न हो। एसएसपी जम्मू ने डीसी जम्मू को लिखा था कि शहर में किरायेदारों का नए सिरे से सत्यापन होना चाहिए क्योंकि इसकी आढ़ में कोई देशविरोधी, सामाजिक और शरारती तत्व पनाह ले सकता है। इसके अलावा उन लोगों से जानकारी भी लेनी चाहिए जिन्होंने अपनी खाली जमीन और प्लाटों में झुग्गियां बनाकर बाहरी लोगों को रखा हुआ है। इसी पर अमल करते हुए डीसी ने उक्त आदेश जारी किया है। बता दें कि 29 जून से अमरनाथ यात्रा शुरू होने जा रही है। शहर में कुछ ही दिन में देश भर से साधु-संत पहुंचना शुरू हो जाएंगे। इसे ध्यान में रखते हुए पुलिस किरायेदारों का रिकार्ड चेक करना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed