{"_id":"59045acd4f1c1b9b09c0c5a1","slug":"srtc-vehicles-became-available-for-darbar-move","type":"story","status":"publish","title_hn":"रियासत में दरबार मूव के लिए दिए जाएंगे एसआरटीसी के वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रियासत में दरबार मूव के लिए दिए जाएंगे एसआरटीसी के वाहन
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Sat, 29 Apr 2017 02:50 PM IST
विज्ञापन
दरबार मूव के कर्मचारियों को लेकर जती बस
- फोटो : File Photo
दरबार मूव के लिए एसआरटीसी की सेवा जारी रहेगी। सरकार ने वित्त विभाग की ओर से एसआरटीसी को दी जाने वाली आर्थिक मदद वापस लेने संबंधी आदेश को वापस ले लिया है। इसके बाद वर्कर यूनियन ने कहा कि वह अपनी सेवा जारी रखेंगे। दरअसल, आदेश को लेकर यूनियन ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
चेतावनी दी गई थी कि यदि आदेश वापस नहीं हुआ तो एक भी वाहन दरबार मूव में नहीं जाएगा। उल्लेखनीय है कि दरबार मूव में कर्मियों और सचिवालय के सामान को एसआरटीसी की बसों और ट्रकों में ले जाया जाता है। वित्त विभाग हर साल बजट में 30 लाख रुपये एसआरटीसी को देता है। इस साल विभाग ने यह पैसा नहीं दिया। इस पर निगम के कर्मचारी विफर गए।
विज्ञापन
यूनियन के महासचिव जनक चौधरी ने बताया कि उन्होंने मांग को लेकर शुक्रवार प्रदर्शन किया। लेकिन कुछ देर के बाद ही निगम प्रबंधन की ओर से कहा गया कि आदेश वापस हो गया है। इसके बाद कर्मियों ने अपनी सेवा जारी रखने का निर्णय लिया।
विज्ञापन