फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   srtc service not available in arnia

Jammu News: अरनिया में पिछले 5 महीने से एसआरटीसी बस सेवा बंद, लोग हो रहे परेशान

विज्ञापन
srtc service not available in arnia
अरनिया। अरनिया से जम्मू के लिए एसआरटीसी की बस सर्विस पिछले 5 महीने से बंद है, जिसके चलते 50 गांवों के लोगों को परिवहन की समस्या से जूझना पड़ रहा है। एसआरटीसी बस सर्विस शुरू होने से लोग समय पर जम्मू से आवाजाही करते थे। समय पर मुलाजिम दफ्तर पहुंचते थे। स्कूल के विद्यार्थी और अन्य लोग समय पर शहर का रुख कर लेते थे, परंतु पिछले 5 महीने से एसआरटीसी बस सर्विस अरनिया के लिए बंद कर दी गई है। इसके चलते स्थानीय लोगों और अन्य वर्ग को यातायात की समस्या से परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जनवरी 2023 में माई टाउन माई प्राइड कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने विजिटिंग ऑफिसर पंकज मगोत्रा (उस समय जेडीए के वाइस चेयरमैन) से अरनिया के लिए बस सर्विस शुरू करने की गुहार लगाई थी। जिसको मद्देनजर रखते हुए जनवरी माह में ही एसआरटीसी की बस सर्विस शुरू कर दी गई थी। तकरीबन 8 महीने बस सर्विस सुचारू रही थी, लेकिन अमरनाथ यात्रा के दौरान अगस्त माह में दोनों बस सर्विस को वहां से उठा लिया गया था, जिसके चलते अभी तक बस सर्विस शुरू नहीं की गई है।
विज्ञापन


जम्मू से अरनिया के लिए दो रूट पर एसआरटीसी की बस सेवा शुरू की गई थी, जिसमें अरनिया से सलैहड़ और अरनिया से पंडोरियां होते हुए बस सर्विस शुरू की गई थी। दोनों रूट पर तकरीबन 50 गांव के लोगों को इस बस सर्विस का फायदा मिल रहा था। लोगों की यातायात की समस्या बिल्कुल खत्म हो गई थी, लेकिन बस सर्विस बंद होने से एक बार फिर से लोग यातायात की समस्या से परेशान हो रहे हैं। इन दोनों रूट पर अन्य प्राइवेट बस सर्विस न के बराबर चलती है। जिसकी कोई समय सारिणी नहीं है। लोगों को घंटों इंतजार करने के बाद बस की सुविधा नहीं मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनवरी 2023 में नपा के पूर्व अध्यक्ष रमेश सैनी ने बस सेवा को हरी झंडी दी थी, परंतु पिछले पांच माह से उन्होंने बंद हुई बस सेवा की कोई सुध नहीं ली है। लोगों का कहना है कि जनप्रतिनिधि सिर्फ फोटो खिंचवाने के लिए आगे आ जाते हैं, लेकिन समस्या को हल करने के लिए समय पर प्रशासन को अवगत नहीं करवाते हैं।

इस मुद्दे पर नपा के पूर्व पार्षद कैलाश चंद्र सैनी ने कहा कि बड़ी जद्दोजहद के बाद विजिटिंग ऑफिसर से बस सर्विस शुरू करवाई गई थी। बस सर्विस शुरू होने के उपरांत वाहवाही लूटने के लिए शहर के नेता और जनप्रतिनिधि इकट्ठे हो गए थे। परंतु पिछले 5 महीने से कोई नेता और जनप्रतिनिधि बस सर्विस को शुरू करवाने के लिए आगे नहीं आया है। बस सेवा को लेकर लोगों ने निरंतर उनको शिकायत दर्ज करवाई है। जिसके लिए एसआरटीसी के अधिकारियों और विजिटिंग ऑफिसर पंकज मगोत्रा को बस सर्विस बंद होने को लेकर अवगत करवाया गया है। उनके द्वारा जल्द ही बस सर्विस शुरू होने का आश्वासन दिया गया है। अगर उसके बावजूद भी बस सेवा शुरू नहीं होती है, तो लोग धरना प्रदर्शन करने के लिए सड़कों पर उतरेंगे।

इस मुद्दे पर स्थानीय निवासी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि एसआरटीसी की बस सेवा शुरू होने से यातायात को चार चांद लग गए थे। एसआरटीसी बस सेवा शुरू होने से लोगों की समय और पैसे की बचत हो रही थी, परंतु पिछले 5 महीने से लोग यातायात की सुविधा से महरूम हैं।

बस सेवा जल्द शुरू होगी
इस मुद्दे पर विजिटिंग ऑफिसर पंकज मगोत्रा ने कहा कि एसआरटीसी बस सेवा बंद होने को लेकर तत्काल यातायात अधिकारियों को अवगत करवाया जाएगा। क्षेत्र में बस सेवा जल्द से जल्द दोबारा सुचारू की जाएगी। इस मुद्दे पर अरनिया नपा के पूर्व अध्यक्ष रमेश सैनी ने अपना पक्ष रखने के लिए फोन नहीं उठाया है। वह बस सर्विस के मुद्दे पर अपना पक्ष रखने के लिए बचते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed