{"_id":"690278d51cb12e5d480827f9","slug":"srinagar-women-premier-league-baramulla-beat-kupwara-beat-srinagar-news-c-10-lko1027-749596-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बारामुला ने कुपवाड़ा को 125 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बारामुला ने कुपवाड़ा को 125 रन से हराया
विज्ञापन
बारामुला में जनरल बिपिन रावत मेमोरियल कश्मीर महिला प्रीमियर लीग का उद्रघाटन। स्रोत सेना
संवाद न्यूज एजेंसी
बारामुला। जनरल बिपिन रावत मेमोरियल कश्मीर महिला प्रीमियर लीग बुधवार को बारामुला में शुरू हुई। 6 नवंबर तक चलने वाला यह टूर्नामेंट घाटी की युवा महिला खिलाड़ियों को एक मंच प्रदान करेगा। बुधवार को उद्घाटन मैच में बारामुला ने कुपवाड़ा को 125 रनों से हराया।
जसिया अख्तर को 46 गेंदों पर नाबाद 102 रन बनाने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मैच में बांदीपोरा ने श्रीनगर को 65 रन से हराया। अनीसा मजीद को 46 गेंदों पर 75 रन बनाने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का सम्मान मिला। सेना के अधिकारियों ने बताया कि भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत की स्मृति को समर्पित इस लीग का उद्देश्य कश्मीरी महिलाओं को खेल और नेतृत्व में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित करना है। इस आयोजन में 16 टीमें भाग ले रही हैं। इनमें कश्मीर के विभिन्न जिलों से 8 पेशेवर टीमें और स्थानीय स्कूलों व कॉलेजों का प्रतिनिधित्व करने वाली 8 शौकिया टीमें शामिल हैं जो 6 नवंबर को होने वाले ग्रैंड फाइनल तक रोमांचक मैचों की शृंखला में प्रतिस्पर्धा करेंगी।
बारामुला क्रिकेट फोरम के अध्यक्ष अब्दुल खालिक वानी ने कहा कि जनरल बिपिन रावत मेमोरियल केडब्ल्यूपीएल कश्मीर में लोगों में बढ़ती आकांक्षा और गौरव की भावना को दर्शाता है।