{"_id":"68ed5d0402a9414aaa02ae58","slug":"srinagar-umar-abdullah-cm-held-meeting-srinagar-news-c-10-jmu1041-737998-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिसंबर तक पहली किस्त का इस्तेमाल नहीं हुआ तो होगा नुकसान : उमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिसंबर तक पहली किस्त का इस्तेमाल नहीं हुआ तो होगा नुकसान : उमर
विज्ञापन
पुलवामा में बैठक के दौरान मुख्यमंत्री उमर। स्रोत स्वयं
मुख्यमंत्री ने पुलवामा में की विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा, पंपोर में शॉपिंग मॉल की आधारशिला रखी
संवाद न्यूज एजेंसी
पुलवामा। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि अगर हम दिसंबर तक नई एसएएससीआई योजना के तहत पहली किस्त का उपयोग नहीं कर पाए तो आगे की धनराशि रोक दी जाएगी, जो हमारे लिए बहुत बड़ा नुकसान होगा।
वह सोमवार को पुलवामा जिले में विकास कार्यों और विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से पंपोर में एक नए शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की आधारशिला भी रखी।
पहली ज़िला समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से परियोजना क्रियान्वयन की गति तेज करने और जिला पूंजीगत व्यय तथा केंद्र प्रायोजित योजनाओं दोनों के अंतर्गत व्यय स्तर बढ़ाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सबसे पहले मैं डीडीसी अध्यक्ष और विधायकों को उनके बहुमूल्य सुझावों और विचारों के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। लड़कियों कुछ स्कूलों में शौचालय न होने पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि बुनियादी सुविधाओं की कमी के कारण छात्राओं के स्कूल छोड़ने की दर बढ़ जाती है।
विधायकों ने उठाईं समस्याएं
डीडीसी अध्यक्ष और विधायकों ने अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों से संबंधित कई जन मुद्दे उठाए, जिनमें सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण उपाय, पेयजल की कमी, पुलवामा, पंपोर और त्राल शहरों का सौंदर्यीकरण, सड़क संपर्क, फसल बीमा, नालों की सफाई, राजस्व निपटान, अवैध खनन, राजपोरा में डिग्री कॉलेज भवन का निर्माण पूरा होना और स्वास्थ्य केंद्रों का उन्नयन शामिल हैं। मुख्यमंत्री और मंत्रियों ने संबंधित अधिकारियों को उठाए गए मुद्दों के तत्काल समाधान के लिए मौके पर ही निर्देश दिए।
अवैध खनन पर अंकुश लगाएं
अवैध खनन को गंभीरता से लेते हुए, उमर अब्दुल्ला ने उपायुक्त और संबंधित विभागों को ऐसी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि अगर शिकायतें मिल रही हैं तो तुरंत कार्रवाई की जानी चाहिए। अवैध खनन को रोकने के लिए जो भी करना है, किया जाना चाहिए।