फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Srinagar, Theft Case Solve, one Arrested, Ornamental worth rupee 12 lakh Recovered

Jammu News: चोरी के 12 लाख के गहने बरामद, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
Srinagar, Theft Case Solve, one Arrested, Ornamental worth rupee 12 lakh Recovered
- श्रीनगर पुलिस ने विशेष जांच टीम गठित कर सुलझाया घर में हुई चोरी का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। नौहट्टा थाने की पुलिस ने चोरी का एक मामला सोमवार को सुलझाते हुए 12 लाख रुपये मूल्य के सोने के गहने बरामद किए हैं। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस स्टेशन नौहट्टा को मोहम्मद यूसुफ राठेर निवासी वांटपोरा राजोरी कदल से 21 सितंबर 2025 को एक लिखित शिकायत प्राप्त हुई। इसमें कहा गया कि उनकी अनुपस्थिति में कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने उनके घर में सेंध लगाई। घर को तहस-नहस किया और लाखों रुपये मूल्य के सोने के कई आभूषण चुरा लिए। इसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। जांच के लिए नौहट्टा के स्टेशन हाउस ऑफिसर की अगुवाई में एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया।
विज्ञापन


तकनीकी और मानव खुफिया जानकारी के आधार पर कई संदिग्धों की पहचान की गई और उनसे पूछताछ की गई। लगातार जांच के दौरान एक संदिग्ध वसीम अहमद कालू निवासी चट्टाबल को मुख्य आरोपी के रूप में पहचाना गया। उसकी निशानदेही पर पुलिस टीम ने लगभग 12 लाख रुपये मूल्य के चोरी हुए सोने के आभूषण बरामद किए। आरोपी को मामले में गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed