फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Srinagar, Textile and Handcraft Park, PM Develop India Job Scheme, Seminar

Jammu News: प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना पर संगोष्ठी

विज्ञापन
Srinagar, Textile and Handcraft Park, PM Develop India Job Scheme, Seminar
श्रीनगर। टेक्सटाइल और हस्तशिल्प पार्क में वीरवार को प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना पर एक संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य नियोक्ताओं और कर्मचारियों दोनों को योजना के लाभ की जानकारी देना था। इसके अलावा प्रमुख विशेषताओं और संचालन संरचना के बारे में शिक्षित करना था।
विज्ञापन

इससे रोजगार सृजन को बढ़ावा मिलेगा और औपचारिक कार्यबल भागीदारी को प्रोत्साहित किया जा सकेगा। क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त विनय कुमार ने उपस्थित लोगों को बताया कि यह पहल दो वर्षों के भीतर पूरे भारत में 3.5 करोड़ से अधिक नए रोजगार सृजित करने का अनुमान लगाती है जिसमें विनिर्माण क्षेत्र पर विशेष ध्यान दिया गया है। इस क्षेत्र के लिए योजना चार वर्षों तक लागू रहेगी जबकि अन्य क्षेत्रों के लिए प्रोत्साहन दो वर्षों के लिए उपलब्ध हैं। संगोष्ठी में ईपीएफओ श्रीनगर के अधिकारियों द्वारा विस्तृत प्रस्तुतियां दी गईं जिनमें योजना के उद्देश्यों, लाभों और कार्यान्वयन प्रक्रिया पर प्रकाश डाला गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed