{"_id":"65109d2572febacae200bd2c","slug":"srinagar-terrisim-five-arrest-srinagar-news-c-10-jam1006-209215-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कुलगाम में दो मॉड्यूल का भंडाफोड़, 5 हाइब्रिड आतंकी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कुलगाम में दो मॉड्यूल का भंडाफोड़, 5 हाइब्रिड आतंकी गिरफ्तार
Mon, 25 Sep 2023 02:03 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Mon, 25 Sep 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
-दहशतगर्दों के पास से दो पिस्तौल, तीन हथगोले, एक यूबीजीएल जब्त
संवाद न्यूज एजेंसी
कुलगाम। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों ने दो आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर पांच हाइब्रिड दहशतगर्दों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से दो पिस्तौल, तीन हथगोले, एक यूबीजीएल और कुछ गोला-बारूद जब्त किया गया। ये मददगार इलाके में सक्रिय आतंकियों की हर प्रकार से मदद करते थे।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान आदिल हुसैन वानी (निवासी-पोनीवाह) , सुहैल अहमद डार (बडगाम) , एतमाद अहमद लावे (ब्राजिलियान जगीर), मेहराज अहमद लोन (हावूरा) और सबजार अहमद खार (घाट रेडवानी पाइन) के रूप में की गई है। इस मामले में कैमोह पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।