फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Srinagar, Sher e Kashmir Park, Carnival Start, Soulfull Kashmir

Jammu News: कारीगरों को सामने लाने के लिए जरूरी है...नो योर आर्टिसन

विज्ञापन
Srinagar, Sher e Kashmir Park, Carnival Start, Soulfull Kashmir
श्रीनगर के शेर ए कश्मीर पार्क में नो योर आर्टिजन के उद्घाटन के बाद स्टॉल पर डिवकॉम अंशुल गर्ग। 
डिविजनल कमिश्नर कश्मीर ने किया तीन दिवसीय कार्निवल का उद्घाटन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

श्रीनगर। अक्तूबर में पहले तीन नो योर आर्टिसन की सफलता के बाद वीरवार को डिविजनल कमिश्नर कश्मीर अंशुल गर्ग ने शेर-ए-कश्मीर पार्क में तीन दिवसीय कार्निवल का उद्घाटन किया। इस दौरान अंशुल गर्ग ने कहा कि नो योर आर्टिजन जैसे कार्यक्रम कारीगरों को सामने लाने के लिए जरूरी हैं।

तीन दिन का यह इवेंट रेजिडेंसी रोड पर खूबसूरत शेर-ए-कश्मीर पार्क में सोलफुल कश्मीर नाम के ब्रांडिंग कैंपेन के तहत शुरू हुआ। इस मौके पर डिवकॉम ने ऐसी प्रदर्शनियों की बदलाव लाने की क्षमता पर जोर दिया। उन्होंने इस कार्निवल को ऑर्गनाइज करने के लिए कश्मीर के हैंडीक्राफ्ट और हैंडलूम डिपार्टमेंट की तारीफ की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ‘अपने कारीगर को जानें’ जैसी पहल हमारे उस्ताद कारीगरों को आगे लाने के लिए जरूरी हैं जिससे उन्हें कश्मीर की शानदार कला और विरासत को लोकल और ग्लोबल दर्शकों के सामने दिखाने के लिए एक सही प्लेटफार्म मिले। ये प्रोग्राम न सिर्फ हमारी परंपराओं को फिर से जिंदा करते हैं बल्कि हमारे कारीगरों को आर्थिक रूप से मजबूत भी बनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरवार को पहले दिन इस इवेंट में अधिकारियों से लेकर आम लोगों की भीड़ रही, जिन्होंने यहां लगे 36 स्टॉल देखे। इनमें असली पश्मीना, कानी शॉल और कश्मीरी कालीन, साथ ही वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट स्कीम और डिस्ट्रिक्ट एक्सपोर्ट हब पहल के तहत नोटिफाइड प्रोडक्ट भी थे। अक्तूबर में यह आयोजन पोलो व्यू मार्केट, झेलम रिवरफ्रंट और घंटाघर पर किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed