{"_id":"65d3d02064b6b51338038f04","slug":"srinagar-sachin-tendulkar-tour-srinagar-news-c-10-1-jam1007-306190-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: क्रिकेट के भगवान को भाई कश्मीरी केसर चाय, पीकर बोले- वाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: क्रिकेट के भगवान को भाई कश्मीरी केसर चाय, पीकर बोले- वाह
Tue, 20 Feb 2024 03:33 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Tue, 20 Feb 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेट के भगवान ने पंपोर में स्थानीय व्यंजनों की प्रशंसा की
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। महान क्रिकेटर एवं क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर 17 फरवरी से कश्मीर घाटी के निजी दौरे पर हैं। इस दौरान वह घाटी की सुरम्य वादियों को निहारने के साथ ही स्थानीय व्यंजनों का भी लुत्फ उठा रहे हैं। सोमवार को गुलमर्ग की यात्रा के दौरान वह कश्मीरी केसर की धरती से प्रसिद्ध पंपोर क्षेत्र में पहुंचे। यहां पर कश्मीरी केसर की चाय पीकर काफी खुश दिखाई दिए। इस दौरान उन्होंने स्थानीय व्यंजनों की भी जमकर प्रशंसा की।
सोमवार को वह उत्तरी कश्मीर के पहलगाम के विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग की यात्रा पर थे। रास्ते पंपोर में रुक कर कश्मीरी व्यंजनों का लुत्फ उठाया। बारिश और बर्फबारी के बीच उन्होंने एक स्थानीय दुकान का दौरा कर कश्मीरी बादाम, केसर और अखरोट के बारे में जानकारी हासिल की। साथ ही प्रसिद्ध कश्मीरी केसर और बादाम की बनी कश्मीरी केसर चाय का भी आनंद उठाया।
लोग बोले- सचिन का आतिथ्य पा कर महसूस कर रहे गौरवान्वित
इस दौरान स्थानीय व्यापारियों ने क्रिकेट आइकन का गर्मजोशी से स्वागत किया। साथ ही बादाम, केसर, अखरोट और पारंपरिक कश्मीरी शॉल भेंट कर सम्मानित किया। एक कर्मचारी ने बताया कि सचिन तेंदुलकर का साधारण दुकान में आना बहुत ही महत्वपूर्ण था। कश्मीरी केसर और स्थानीय व्यंजनों के लिए उनकी सराहना हमारे क्षेत्र जरूरी है। सचिन का आतिथ्य पा कर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। तेंदुलकर की मौजूदगी ने सभी को आकर्षित किया। प्रशंसक अपने पसंदीदा क्रिकेटर की एक झलक पाने के लिए उत्सुक दिखाई दिए। कई प्रशंसकों ने ऑटोग्राफ लिए और साथ में तस्वीरें भी खिंचवाईं।