{"_id":"87ce7d5821bbf55b5ef4e2f7f4bf1360","slug":"srinagar-records-coldest-night-so-far-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर में सीजन की सर्द रात बीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर में सीजन की सर्द रात बीती
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 28 Nov 2015 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटी और लद्दाख खित्ते में मौसम साफ रहने के बावजूद पारा गिरने का सिलसिला जारी है। रियासत की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 0.5 डिग्री सेल्सियस के साथ इस सीजन की सबसे सर्द रात रही।
विज्ञापन
पारे के शून्य से नीचे चले जाने से जनजीवन पर असर पड़ रहा है। कई नदी नालों में पानी जमने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कई दिन तक मौसम सामान्य रहेगा।
विज्ञापन
इस बीच, लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 7.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। कारगिल भी कड़ाके की सर्दी से कंपकंपा रहा है। यहां न्यूनतम माइनस 6.6 डिग्री सेल्सियस तक आ गया है।
विज्ञापन
विश्व विख्यात स्कीइंग पर्यटक स्थल गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान माइनस 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्री अमरनाथ गुफा के बेस कैंप पहलगाम में न्यूनतम तापमान माइनस 3.5 डिग्री सेल्सियस, काजीगुंड में बीती रात का पारा माइनस 0.8, कुपवाड़ा में माइनस 1.1, कोकरनाग में 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।