फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Srinagar received 4.8 mm rainfall in 24 hours, maximum 8.4 mm in Qazigund

Jammu News: श्रीनगर में 24 घंटे में 4.8 मिमी बारिश, सर्वाधिक 8.4 मिमी काजीगुंड में

विज्ञापन
Srinagar received 4.8 mm rainfall in 24 hours, maximum 8.4 mm in Qazigund
श्रीनगर में बुधवार को बारिश के दौरान झील से पर्यटक को ले जाता नाविक। संवाद
बारिश ने बुधवार को मौसम सुहाना कर दिया। घाटी के अधिकतर इलाकाें में मंगलवार देर रात शुरू हुई बारिश बुधवार दोपहर तक चली। बारिश के कारण हादसे भी हुए, वहीं सोनमर्ग में मडस्लाइडिंग हुई जिसे बाद में सड़क से हटाकर यातायात बहाल कराया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को दिन का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन की गर्मी के बाद रात में उमस ने भी लोगों को परेशान किया। देर रात करीब 1 बजे के बाद रिमझिम शुरू हुई जो बुधवार सुबह तक काफी बढ़ गई। दोपहर करीब 12 बजे बारिश बंद हुई। बारिश से दिन के तापमान में कमी आई और यह सामान्य से नीचे चला गया।
विज्ञापन

बुधवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 1.3 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री रहा जो सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक है। 24 घंटे में 4.8 एमएम बारिश दर्ज की गई। कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.0 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री रहा जो सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक है। यहां सबसे ज्यादा 8.4 एमएम बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहलगाम में अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री रहा जो सामान्य से 4.1 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री रहा जो सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक है। यहां 3.8 एमएम बारिश दर्ज की गई। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 18.6 डिग्री रहा जो सामान्य से 2.5 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री रहा जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक है। यहां महज 1.0 एमएम बारिश दर्ज की गई।

बारिश के दौरान बुधवार सुबह सोनमर्ग में फिशपांड के पास मडस्लाइडिंग हुई। कीचड़ बहकर सड़क और फिशपांड में आ गई। दोपहर तक बुलडोजर से सड़क पर जमा मिट्टी और कीचड़ को हटा दिया गया और यातायात शुरू कराया। वहीं फिशपांड में कीचड़ ने सामान को नुकसान पहुंचाया। इससे बच्चों की राइड बंद हो गईं। किसी के घायल हाेने की कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed