{"_id":"690d0987ddaa8806d709bc45","slug":"srinagar-peoples-demand-vande-bharat-direct-to-jammu-srinagar-news-c-10-lko1027-756494-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: वंदे भारत सेवा में विस्तार के साथ सीधी जम्मू तक सेवा शुरू करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: वंदे भारत सेवा में विस्तार के साथ सीधी जम्मू तक सेवा शुरू करने की मांग
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। कश्मीर घाटी के लोगों ने रेलवे प्रबंधन से श्रीनगर से कटड़ा के बीच वंदे भारत रेल सेवा में विस्तार करने की मांग की है। खासकर सर्दियों के महीनों की शुरुआत से पहले। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि इस सेवा को जल्द जम्मू तक शुरू किया जाए ताकि यात्रियों को असुविधा न हो।
बड़गाम के निवासी मोहम्मद अशरफ ने बताया कि श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग अक्सर सर्दियों के महीनों में बारिश और बर्फबारी के चलते लगातार प्रभावित रहता है जिससे इस राजमार्ग पर यात्रा करना एक बड़ी चुनौती बन जाता है लेकिन अब जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के लोगों को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के तौर पर इतना बड़ा तोहफा दिया है तो क्यों न उसका ज्यादा लाभ जनता को पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि सर्दियों में जम्मू की ओर कश्मीर के लोग बड़ी संख्या में जाते हैं और सर्दियों में इस सेवा में विस्तार होना चाहिए। दो के बजाए दिन में कम से कम कश्मीर से कटड़ा की ओर चार ट्रेनें चलाई जाएं।
एक अन्य यात्री बशारत नबी ने बताया कि जब दिल्ली से सीधा कटड़ा तक वंदे भारत ट्रेन चल सकती है तो फिर श्रीनगर से चलने वाली वंदे भारत ट्रेन को कटड़ा से आगे सीधा जम्मू तक क्यों नहीं विस्तार किया जा सकता। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रबंधन को इस सेवा को सीधा जम्मू तक विस्तार किया जाना चाहिए। इससे सैकड़ों यात्रियों को लाभ मिलेगा। इसी तरह साइका नबी और गुलजार अहमद ने भी रेल सेवा को कटड़ा के बजाए सीधा जम्मू तवी तक चलाने की मांग पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इससे न केवल यात्रियों को सुविधा मिलेगी बल्कि रेलवे को भी लाभ मिलेगा क्योंकि अधिकतर लोग तो जम्मू तक सीधी ट्रेन सेवा न होने के चलते इससे यात्रा नहीं करते। और जब सेवा जम्मू तक होगी तो वो लोग भी यात्रा करना पसंद करेंगे।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार उत्तर रेलवे ने जम्मू और श्रीनगर के बीच सीधी रेल सेवा शुरू करने के लिए जम्मू संभाग में परिचालन और पुनर्विकास कार्यों में तेजी लाई है। एक वरिष्ठ रेलवे अधिकारी ने बताया कि रियासी जिले के कटड़ा से श्रीनगर के लिए चलने वाली ट्रेनें जल्द ही जम्मू रेलवे स्टेशन से भी शुरू होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि सीधी सेवा को संभव बनाने के लिए काम चल रहा है। पहले अचानक आई बाढ़ के कारण प्रगति धीमी हो गई थी और हमारे लक्ष्य बदल गए थे लेकिन अब इस परियोजना को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार सबसे बड़ी चुनौतियां जम्मू-कटड़ा खंड पर हैं जहां पुलों, पटरियों और स्टेशन के पुनर्विकास का काम चल रहा है।