फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Srinagar, PDP Cheif, Mehbooba Mufti, Gave Statement

अब कहां हैं धर्म के कथित रक्षक : महबूबा

सार

श्रीनगर से पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने दिल्ली के एक धार्मिक संस्थान में महिलाओं के यौन शोषण मामले पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कथित धर्म रक्षकों की चुप्पी पर सवाल उठाए। मामले में सामाजिक प्रतिक्रिया की कमी पर चिंता जताई।

विज्ञापन
Srinagar, PDP Cheif, Mehbooba Mufti, Gave Statement

विस्तार

श्रीनगर। पीडीपी की अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने दिल्ली स्थित एक धार्मिक संस्थान मेंं महिलाओं के शोषण पर अपने एक्स हैंडल पर तीखी टिप्पपणी पोस्ट की। कहा कि धर्म के कथित रक्षक अब कहां हैं? दिल्ली में अपने संस्थान में वर्ग विशेष की लड़कियों के साथ यौन शोषण का आरोपी एक धर्म गुरु अभी भी आजाद है। फिर भी सड़कें शांत हैं और भीड़भाड़ नहीं हो रही। इन बहादुर बेटियों ने सब कुछ दांव पर लगाकर अपनी बात कही। लेकिन जो लोग धर्म की रक्षा का दावा करते हैं, वह न तो विरोध कर रहे हैं, न कोई गुस्साई भीड़ है, न ही न्याय की कोई मांग। ऐसा लगता है कि कुछ लोगों के लिए वर्ग विशेष को बदनाम करना, महिलाओं की इज्जत की रक्षा करने से ज्यादा जरूरी है। इस तरह की भेदभावपूर्ण नैतिकता सिर्फ शर्मनाक नहीं, बल्कि बेहद घिनौनी है। संवाद
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed