फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Srinagar: OGW network busted in Budgam, seven Lashkar facilitators arrested

श्रीनगर: बडगाम में ओजीडब्ल्यू नेटवर्क ध्वस्त, सात लश्कर मददगार किए गिरफ्तार

Sat, 06 Jan 2024 01:48 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर
अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Sat, 06 Jan 2024 01:48 PM IST
सार

बीरवाह और आसपास इलाके में पोस्टर चस्पा कर राष्ट्र विरोधी गतिविधियों को बढ़ावा दे रहे थे।  लश्कर-ए ताइबा यहां पर अपनी गतिविधियां बढ़ा रहा है। पुलिस भी इस मामले लगातार कार्रवाई कर रही थी। 

विज्ञापन
Srinagar: OGW network busted in Budgam, seven Lashkar facilitators arrested
तलाशी अभियान - फोटो : संवाद

विस्तार

बडगाम पुलिस ने बीरवाह क्षेत्र में ओजीडब्ल्यू नेटवर्क को ध्वस्त करते हुए लश्कर-ए ताइबा से जुड़े साथ आतंकी मददगारों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी बीरवाह और उसके आसपास इलाके में पोस्टर चस्पा कर राष्ट्र विरोधी और आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा दे रहे थे। इनके कब्जे से पुलिस ने आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है।

विज्ञापन


आरोपियों की पहचान रोमेन रसूल शेख, इरफान नजीर शेख, रिजवान नजीर शेख, साहिल जाविद शेख सभी निवासी बोनेट (बीरवाह), जहांगीर बशीर मीर, तारिक अशरफ शेख निवासी उटलीगाम और शाकिर लतीफ पठान निवासी गांधीपोरा के रूप में हुई है। इस मॉड्यूल को रोमेन रसूल और इरफान नजीर पाकिस्तान में बैठे लश्कर सरगना के इशारे पर चला रहे थे। 
विज्ञापन


पुलिस की पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ है कि दोनों ने स्थानीय प्रेरक के रूप में कार्य करते हुए अन्य पांच आरोपियों को सौंपे गए कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed