फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Srinagar, NIIT, Prof. Ruhi Mir, Addressed

छात्रों को विविध विचारों से परिचित होने के अवसर प्रदान करते है कार्यक्रम : मीर

विज्ञापन
Srinagar, NIIT, Prof. Ruhi Mir, Addressed
- एनआईटी श्रीनगर में पांचवें टेडएक्स सम्मेलन का आयोजन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

श्रीनगर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान श्रीनगर ने मंगलवार को निष्कर्ष जो बदलाव लाते हैं विषय पर अपने पांचवें टेडएक्स सम्मेलन का आयोजन किया। इस दौरान प्रभारी निदेशक प्रो. रूही नाज मीर ने कहा कि छात्रों को ऐसे कार्यक्रम विविध विचार से परिचित होने के अवसर प्रदान करते हैं।
आयोजन प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट विभाग द्वारा किया गया था और इसमें देश भर के प्रतिष्ठित वक्ताओं ने छात्रों के साथ अपनी परिवर्तनकारी जीवन यात्राएं साझा कीं। सम्मेलन में प्रभारी निदेशक प्रो. रूही नाज मीर , रजिस्ट्रार प्रो. अतीकुर रहमान, टीएंडपी प्रमुख प्रो. ऐजाज अहमद मीर, डॉ. शेख शाहिद सलीम, संकाय सदस्य आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

अपने विशेष संदेश में, एनआईटी श्रीनगर की निदेशक प्रो. रूही नाज ने कहा कि टेडएक्स जैसे कार्यक्रम छात्रों को सीखने, व्यक्तिगत विकास और विविध विचारों से परिचित होने के बहुमूल्य अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए टीएंडपी विभाग के प्रयासों की भी सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट विभाग के प्रमुख, प्रो. एजाज अहमद मीर ने कहा कि छात्रों में आत्मनिर्णय और आत्मविश्वास जगाने में प्रेरणा महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। विशिष्ट वक्ताओं में जगदीप सिंह (जेकेएएस), पेशेवर एमएमए फाइटर ओवैस याकूब, अभिनेता मीर सरवर, फिल्म निर्माता डॉ. सोनाली गुप्ता, वैश्विक व्यापार नेता और निवेशक खालिद वानी, अभिनेता मुश्ताक अली अहमद खान और जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता जावेद अहमद शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed