{"_id":"68d054fa449880605802df4f","slug":"srinagar-news-truck-news-srinagar-news-c-10-lko1027-719152-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: ट्रकों की कमी, आज बंद रहेगी हंदवाड़ा फल मंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: ट्रकों की कमी, आज बंद रहेगी हंदवाड़ा फल मंडी
Mon, 22 Sep 2025 01:11 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Mon, 22 Sep 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
कुपवाड़ा। परिवहन सुविधाओं की अनुपलब्धता के कारण हंदवाड़ा फल मंडी सोमवार को बंद रहेगी। फल मंडी हंदवाड़ा के अध्यक्ष मोहम्मद अमीन वानी ने रविवार को यह घोषणा की। उन्होंने उत्पादकों और व्यापारियों से उक्त दिन मंडी में कोई भी फल न लाने का आग्रह किया।
उन्होंने कहा कि परिवहन संकट के कारण मंडी सुचारू रूप से संचालित नहीं हो पाएगी और मंडी में लाए गए किसी भी फल को भेजने में कठिनाई हो सकती है। हम सभी फल उत्पादकों, आढ़तियों और खरीदारों से सहयोग करने और अनावश्यक असुविधा से बचने का अनुरोध करते हैं। सोमवार के बाद परिवहन सुविधाए बहाल होने पर मंडी का सामान्य कामकाज फिर से शुरू होने की उम्मीद है। संवाद