फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   srinagar news, death news, health news

Jammu News: कुलगाम में हेपेटाइटिस से 13 वर्षीय बच्चे की मौत, भाई अस्पताल में भर्ती

Sat, 20 Sep 2025 01:53 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sat, 20 Sep 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
srinagar news, death news, health news
सीएमओ ने तैनात की मेडिकल टीमें, लोगों से पानी उबालकर पीने और स्वच्छता बनाए रखने की अपील
विज्ञापन

कुलगाम। जिले के कटरासू गांव में हेपेटाइटिस संक्रमण से 13 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई जबकि उसका भाई गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि एक ही परिवार के तीन बच्चे इस संक्रमण की चपेट में आए थे।
जानकारी के अनुसार तीनों को पहले पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल कुलगाम रेफर किया गया। उनमें से दो को आगे इलाज के लिए श्रीनगर स्थित बेमिना बाल अस्पताल भेजा गया। वहां 13 वर्षीय मोहम्मद अबू बकर भट की मौत हो गई जबकि उसकी बहन निगरानी में है। तीसरा भाई स्वस्थ हो चुका है।
विज्ञापन

कुलगाम के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) शौकत हुसैन ने बताया कि प्रभावित क्षेत्र में स्वास्थ्य टीमें तैनात कर दी गई हैं। शुरुआती आशंका है कि संक्रमण हेपेटाइटिस ए या ई का है जो दूषित पानी और खराब स्वच्छता से फैलता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि घबराएं नहीं, सब कुछ नियंत्रण में है। साथ ही उन्होंने पानी उबालकर पीने और हाथों की नियमित सफ़ाई करने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed