फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   srinagar news, apple trading news

परिवहन संकट : सेब ढोने के लिए डंपरों का सहारा

Sat, 20 Sep 2025 02:07 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sat, 20 Sep 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
srinagar news, apple trading news
ट्रकों की कमी के बाद डंपरों में लोड किए गए सेब। संवाद - फोटो : samvad
उत्पादकों ने फलों की आपूर्ति के लिए आरटीसी वाहनों की तैनाती की मांग की
विज्ञापन


पुलवामा। परिवहन की भारी कमी से जूझ रहे सेब उत्पादक अब डंपरों के जरिए फलों को घाटी से बाहर भेजने को मजबूर हैं। आमतौर पर निर्माण सामग्री ढोने वाले डंपरों में अब सेब की पेटियां भरी जा रही हैं।
उत्पादकों ने कहा कि यह निर्णय परिवहन वाहनों की भारी कमी को देखते हुए लिया गया है। मुगल रोड पर केवल छह टायर वाले ट्रकों को अनुमति देने के कारण वाहनों की मांग आसमान छू रही है जिससे माल ढुलाई का खर्च कई छोटे किसानों की पहुंच से बाहर हो गया है। कश्मीर का बागवानी क्षेत्र लंबे समय से राजमार्ग बंद होने के कारण प्रभावित हुआ है। उत्पादकों ने चेतावनी दी है कि अगर तत्काल कदम नहीं उठाए गए तो लाखों परिवारों का भरण-पोषण करने वाली घाटी की सेब अर्थव्यवस्था को इस सीजन में भारी नुकसान होगा। उन्होंने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

इस मुश्किल घड़ी में हमारे पास कोई विकल्प नहीं बचा है। आमतौर पर रेत और बजरी ढोने के लिए इस्तेमाल होने वाले डंपर अब हमारे फलों को जम्मू ले जा रहे हैं। यह असुरक्षित और अवैज्ञानिक है। हम अपनी उपज को बागों या मंडियों में सड़ने नहीं दे सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गुलाम नबी, बागवान शोपियां
परिवहन की कमी के कारण दरें तीन गुना बढ़ गई हैं। अगर सरकार हस्तक्षेप नहीं करती है तो हमें भारी नुकसान होगा। सरकार से आग्रह है कि जल्द हस्तक्षेप करे।
- बशीर अहमद, किसान पुलवामा
आरटीसी वाहन हमें बड़ी राहत प्रदान कर सकते हैं। उनकी तैनाती से न केवल दबाव कम होगा बल्कि आसमान छूते माल ढुलाई शुल्क पर भी लगाम लगेगी।
-अब्दुल राशिद, व्यापारी, शोपियां फल मंडी
कोट
सेब नाजुक होते हैं और इस तरह के उबड़-खाबड़ परिवहन से सेब की पेटियां क्षतिग्रस्त हो जाती हैं और बाजार मूल्य कम हो जाता है। सरकार को हस्तक्षेप कर उचित परिवहन व्यवस्था उपलब्ध करानी चाहिए।
- फारुक अहमद, दक्षिण कश्मीर फल संघ के सदस्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed