{"_id":"6591cfe75aa804f713036bfb","slug":"srinagar-new-year-eve-srinagar-news-c-266-1-sr31001-967-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: ऐतिहासिक लाल चौक और सोनमर्ग में पहली बार मना नए साल का जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: ऐतिहासिक लाल चौक और सोनमर्ग में पहली बार मना नए साल का जश्न
Mon, 01 Jan 2024 02:02 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Mon, 01 Jan 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। श्रीनगर के लाल चौक पर नए साल पर पहली बार भव्य जश्न मनाया गया। युवाओं ने 2024 के स्वागत के लिए शाम होते ही जश्न मनाना शुरू कर दिया जो रात तक चलता रहा। नए साल के स्वागत के लिए कश्मीर के युवा लाल चौक पर इकट्ठा हुए और धूमधाम से 2024 का स्वागत किया। आम जनता के साथ-साथ पर्यटकों का भी जमावड़ा दिखा। लोगों में लाल चौक पर 2024 का जश्न मनाने को लेकर काफी उत्साह दिखाई दिया।
उधर, रविवार को उत्तरी कश्मीर में बर्फ से ढका गुलमर्ग सर्दियों की धूप में जगमगा उठा, शहर 2024 आने के उत्साह से भर गया। भव्य नववर्ष समारोह की शुरुआत सुबह से ही हो गई। गुलमर्ग में दिनभर लोगों का जमावड़ा देखने को मिला। म्यूजिकल इवेंट्स भी हुए। पर्यटक झूमते दिखाई दिए।
गांदरबल के सोनमर्ग में भी पहली बार नए साल के उपलक्ष्य में फेस्टिवल का आयोजन किया गया। इसमें आम जनता के साथ पर्टयकों की काफी भीड़ रही। इससे पहले केवल होटल्स की तरफ से कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता था, लेकिन इस बार पहली बार जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग की ओर से आयोजन किया गया था। पर्यटकों का कहना है कि वह बेहद खुश हैं कि उनका नया साल 2024 जन्नत में शुरू हो रहा है।