फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Srinagar, National School Games, Start From Today

Jammu News: श्रीनगर मेंं राष्ट्रीय स्कूल फुटबाल खेल आज से, 30 राज्यों के खिलाड़ी लेंगे भाग

विज्ञापन
Srinagar, National School Games, Start From Today
श्रीनगर में वूशु प्रतियोगिता की जानकारी देते आयोजक। संवाद
- टीआरसी फुटबाल ग्राउंड में 69वां राष्ट्रीय स्कूल फुटबाल खेल का हो रहा है आयोजन
विज्ञापन

- वाईएसएस की महानिदेशक अनुराधा गुप्ता ने ‘खेल-खेल में’ पॉडकास्ट का अनावरण किया
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। टीआरसी फुटबाल ग्राउंड में 69वां राष्ट्रीय स्कूल फुटबाल खेल (अंडर-19 पुरुष) छह अक्तूबर से शुरू होने जा रहा है। प्रतियोगिता में पूरे देश से 30 टीमें भाग लेंगी। मैच श्रीनगर में छह प्रमुख स्थानों पर होंगे। वुशू, ताइक्वांडो और टेबल टेनिस में राष्ट्रीय स्कूल खेलों की मेजबानी के लिए श्रीनगर में तैयारी चल रही है।
यह जानकारी युवा सेवाएं एवं खेल विभाग (वाईएसएस) की महानिदेशक अनुराधा गुप्ता ने रविवार को श्रीनगर के वजीर बाग स्थित यूथ हॉस्टल में पत्रकारों को दी। उनके साथ कश्मीर के संयुक्त निदेशक मोहम्मद राशिद कोहली, जम्मू की संयुक्त निदेशक विनाक्षी कौल, उप निदेशक मेगा बोगिया, लेखा अधिकारी सुनील कोतवाल भी मौजूद रहे। अंडर-19 लड़कों के फुटबाल मैच छह से 10 अक्तूबर तक श्रीनगर में पोलो ग्राउंड, टीआरसी, एसपी कॉलेज, कश्मीर विश्वविद्यालय, जीसीओपीए गांदरबल और ग्रीन वैली में होंगे।
विज्ञापन

अनुराधा गुप्ता ने इस दौरान आधिकारिक पॉडकास्ट ‘खेल खेल में’ का भी शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि एक जीवंत कहानी कहने के मंच के रूप में संकल्पित यह पॉडकास्ट वाईएसएस विभाग की ओर से पोषित एथलीटों, कोचों और खेल आइकन की प्रेरक यात्राओं को सामने लाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह युवा संचालित मंच न केवल प्रेरित करेगा बल्कि अगली पीढ़ी को खेल भावना से जोड़ेगा। मीडिया एवं प्रचार समन्वयक, अजहर हाजिनी की ओर से प्रस्तुत इस पॉडकास्ट में जमीनी स्तर से राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त करने वाले चैंपियनों की बेबाक बातचीत और सफलता की कहानियां शामिल होंगी।

---
एनएसजी देश की सबसे बड़ी इंटर स्कूल खेल प्रतियोगिता है
नेशनल स्कूल गेम्स (एनएसजी) भारत की सबसे बड़ा इंटर-स्कूल खेल प्रतियोगिता है जो स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) के तहत आयोजित होती है। इसका उद्देश्य निचले स्तर से युवा खेल प्रतिभाओं की पहचान करना और उन्हें निखारना है ताकि एथलीट राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर सकें।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed