फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Srinagar: Narco module busted in Baramulla, six smugglers including two women arrested

श्रीनगर: बारामुला में नारको मॉड्यूल का भंडाफोड़, दो महिलाओं समेत छह तस्कर गिरफ्तार

Sat, 06 Jan 2024 01:34 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Sat, 06 Jan 2024 01:34 PM IST
सार

क्रालहर में वाहन सवार 5 लोगों से 45 ग्राम ब्राउन शुगर और 345 ग्राम चरस बरामद की गई। वहीं  दूसरे मामले में कुख्यात नशा तस्कर महिला को सेंट्रल जेल कोट भलवाल भेजा गया।

विज्ञापन
Srinagar: Narco module busted in Baramulla, six smugglers including two women arrested
ड्रग्स स्मगलिंग - फोटो : डेमो फोटो

विस्तार

बरामुला में पुलिस ने नारको मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए दो मामलों में दो महिलाओं समेत छह नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से नशीले पदार्थ भी बरामद हुए हैं। एक मामले में पुलिस टीम ने क्रालहर में नाके पर एक वाहन को जांच के लिए रोका। इसमें एक महिला समेत पांच लोग सवार थे। तलाशी के दौरान इनके कब्जे से 45 ग्राम ब्राउन शुगर और 345 ग्राम चरस बरामद की गई। 

विज्ञापन


आरोपियों की पहचान शारिक अहमद शेख, शरीफ अहमद शेख, इरफान अहमद शेख, मुस्कान बानो और बाकिर अहमद राथर निवासी दीवानबाग के रूप में हुई है। इन सभी को गिरफ्तार कर पुलिस चौकी बारामुला में मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि नशा तस्करी में उनके साथ और कौन लोग शामिल हैं। वे नशीले पदार्थ कहां से लाते हैं और कहां सप्लाई करते हैं। नशा तस्करी में शामिल अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी की संभावना है।
विज्ञापन


इसके अलावा जिले में ही एक अन्य मामले में पुलिस ने कुख्यात नशा तस्कर महिला को गिरफ्तार कर उसे कोर्ट में पेश कर सेंट्रल जेल कोट भलवाल (जम्मू) में भेज दिया है। उसकी पहचान अफरोजा बेगम उर्फ अफरी निवासी गनी हमाम (सोपोर) के रूप में हुई है। उसके खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं और वह जिले के साथ अन्य क्षेत्रों में नशीले पदार्थों व दवाओं की तस्करी में संलिप्त पाई गई है। आरोपी महिला जिले में युवाओं ने नशीले पदार्थ सप्लाई करती है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, नशा तस्करी और अन्य वारदातों में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed