फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Srinagar, Munnawarbad, Two Arrested, Drugs Seized

Jammu News: 12.84 ग्राम हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
Srinagar, Munnawarbad, Two Arrested, Drugs Seized
श्रीनगर। श्रीनगर पुलिस ने मुनव्वराबाद में आधी रात को नाका चेकिंग अभियान के दौरान नशा तस्करी के दो आरोपियों को 12.84 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार क्षेत्र में नशीले पदार्थों की संभावित आवाजाही की विश्वसनीय जानकारी मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

खनयार पुलिस स्टेशन की एक टीम ने नाका लगाया और संदिग्ध रूप से घूम रहे दो व्यक्तियों को रोका। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से लगभग 12.84 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। आरोपी उमर शेख निवासी डलगेट बुचवारा और अकीब हैदर खान मूल रूप से देहरादून और वर्तमान में डलगेट के खिलाफ खनयार थाने में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

गिरफ्तार किए गए दोनों व्यक्तियों के नशीले पदार्थों के स्रोत और शहर में संचालित किसी व्यापक नशा नेटवर्क से उनके संभावित संबंधों का पता लगाने के लिए आगे की जांच शुरू की गई है। अधिकारियों ने कहा कि श्रीनगर पुलिस ने शहर में नशा तस्करी और अवैध नशीली दवाओं के व्यापार के खिलाफ अपनी कार्रवाई को और तेज कर दिया है। उन्होंने स्थानीय लोगों से नशा-संबंधी गतिविधियों की जानकारी साझा करके इस अभियान में सहायता करने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed