फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Srinagar, MP Aaga Sayyad Rahulla , Gave Statement SMVDU Medical College Students

वैष्णो देवी यूनिवर्सिटी में मेरिट वाले छात्रों का मामला भी सरकार की आंखें नहीं खोल रहा : रूहुल्ला

विज्ञापन
Srinagar, MP Aaga Sayyad Rahulla , Gave Statement SMVDU Medical College Students
श्रीनगर। सांसद और नेकां नेता आगा सैयद रुहुल्ला मेहदी ने सोमवार को कहा कि सरकार में बैठे लोगों को हमारे उभरते युवाओं की तकलीफ और निराशा कब समझ में आएगी। उन्हें कौन समझाएगा कि यह पूरी युवा पीढ़ी का दम घोंट रही है। वैष्णो देवी यूनिवर्सिटी में मेरिट वाले छात्रों का मामला भी सरकारी की आंखें नहीं खोल रहा।
विज्ञापन

रुहुल्ला ने कहा कि पिछले साल उन्होंने छह महीने की कहा था। वे छह महीने एक साल में बदल गए हैं। कुछ हफ्ते पहले बडगाम असेंबली चुनाव से पहले उन्होंने कुछ दिन कहे थे। बिना किसी को बताए कि उन्होंने मामला सुलझाया है या नहीं। वे कुछ दिन अब एक महीने से ज्यादा हो रहे हैं। अब अगर वे भविष्य में कभी इस मामले को सुलझा भी लेते हैं, जो मुझे नहीं लगता कि मुश्किल है तो उनके खोए हुए सालों और पहले से चली गई वैकेंसी की भरपाई कैसे होगी।
विज्ञापन

क्या यह निजी अहंकार की बात है, क्या इस पूरी पीढ़ी को इसलिए सजा दी जा रही है क्योंकि मैं उनके लिए बोल रहा था। ठीक है मैं एक महीने के लिए खुद को इस मामले से अलग कर लूंगा। स्टूडेंट्स से मिलिए। इस मसले को समझदारी से सुलझाइए, उन्हें अपने साथ लीजिए। मुझे कोसिए और उन्हें मेरे खिलाफ कर दीजिए लेकिन कृपया इस स मसले को सुलझाएं जो उनके कॅरिअर से जुड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर 20 दिसंबर को इस पार्लियामेंट सेशन के खत्म होने के बाद भी यह मसला नहीं सुलझा तो मैं उनके साथ फिर से बैठूंगा जैसे हमने पिछले दिसंबर में किया था। और इस बार यह सिर्फ एक दिन के लिए नहीं होगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed