{"_id":"68dc3be6403c254d2e08672e","slug":"srinagar-minister-javed-ahmed-dar-held-meeting-srinagar-news-c-10-lko1021-727027-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"फल और सब्जी विक्रेताओं की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता पर होगी : मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फल और सब्जी विक्रेताओं की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता पर होगी : मंत्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- मंत्री जावेद अहमद डार ने फल और सब्जी मंडियों के संघों के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की
- मंत्री ने प्रदेश की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए वैज्ञानिक तकनीक का उपयोग करने की सलाह दी
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। कृषि उत्पादन, ग्रामीण विकास, पंचायती राज, सहकारिता और चुनाव मंत्री जावेद अहमद डार ने मंगलवार को कश्मीर संभाग के फल और सब्जी मंडियों के फल संघों के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंत्री ने सभी की बातें सुनने के बाद आश्वस्त किया कि सभी मुद्दों को प्राथमिकता में निस्तारण किया जाएगा।
मंत्रालय के अधिकार क्षेत्र से बाहर के मामलों को सरकार के संबंधित अधिकारियों से मिलकर जल्द से जल्द निपटाया जाएगा। मंत्री ने प्रदेश की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए बागवानी क्षेत्र में पारंपरिक तरीकों की बजाय वैज्ञानिक तकनीक का उपयोग करने की सलाह दी।
बैठक में बागवानी योजना और विपणन निदेशक ने विभाग की चल रही गतिविधियों, किसानों और व्यापारियों के समर्थन के लिए हाल में शुरू की गई पहलों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। परिचर्चा के दौरान फल और सब्जी मंडियों के अध्यक्षों ने बागवानी ईको सिस्टम को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए और सुझाव दिए।
विज्ञापन
मुख्य मुद्दों में भंडारण सुविधाओं की आवश्यकता, पैकिंग सामग्री की उपलब्धता और मानकीकरण, हाईवे और मुगल रोड पर ट्रकों की सुगम आवाजाही, मूल्यवर्धन के लिए प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना, फसल बीमा योजनाओं का क्रियान्वयन, मार्केट इंटरवेंशन स्कीम को मजबूत करना, ई-एनएएम पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन ट्रेडिंग को बढ़ावा देना और मंडियों में बेहतर व्यवस्था शामिल रहे।
-- -