Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Srinagar, Minimum Temperature 0, Migratory Birds enjoy in Dal Lake

Jammu News: घाटी के कई जिलों में न्यूनतम तापमान शून्य के करीब

विज्ञापन
Srinagar, Minimum Temperature 0, Migratory Birds enjoy in Dal Lake
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनगर। कश्मीर की सर्दी जहां स्थायीय लोगों के लिए एक कठिन दौर है वहीं पर्यटकों के लिए एक आकर्षण। घाटी के कई जिलों में न्यूनतम तापमान शून्य के करीब पहुंच गया है। प्रवासी पक्षी भी आती ठंड के बीच झीलों और नदियाें पर खूब परवाज कर रहे हैं। रविवार को ऐसा ही नजारा डल झील पर भी दिखाई दिया।
वहीं तापमान की बात करें तो श्रीनगर सहित कश्मीर के अधिकतर जिलों का न्यूनतम तापमान शून्य के पास पहुंच चुका है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल मौसम साफ रहेगा। न्यूनतम पारा और नीचे आएगा जबकि अधिकतम अभी स्थिर रहेगा।
विज्ञापन

रविवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.2 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.0 डिग्री कम है। कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.6 डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान माइनस 0.5 डिग्री रहा जो सामान्य से 2.2 डिग्री कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहलगाम में अधिकतम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान माइनस 3.4 डिग्री रहा जो सामान्य से 2.4 डिग्री कम था। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.9 डिग्री कम है, वहीं न्यूनतम तापमान माइनस 1.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.2 डिग्री कम है।


साप्ताहिक बाजार में गर्म कपड़ों की मांग
लाल चौक पर रविवार को लगे साप्ताहिक बाजार में गर्म कपड़ों की खूब मांग रही। अधिकतर दुकानें भी जैकेट, कोट, स्वेटर, गर्म इनर वीयर और जूतों की लगी थीं। भीषण ठंड से निपटने के लिए डबल कोटेड पैंट और फर वाली जैकेट की ज्यादा मांग रही। दिन में हल्की धूप के बीच लोग बाजार में खरीदारी करते दिखाई दिए। वहीं शाम को घंटाघर पर पर्यटक सर्दी में भी आइसक्रीम का लुत्फ लेते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed