{"_id":"68f7e0d44e60ee6c670609da","slug":"srinagar-martand-surya-mandir-mattan-celebrate-diwali-srinagar-news-c-10-lko1027-743456-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: मार्तंड सूर्यमंदिर मट्टन में धूमधाम से मनाई दिवाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: मार्तंड सूर्यमंदिर मट्टन में धूमधाम से मनाई दिवाली
विज्ञापन
श्रीनगर। प्राचीन मार्तंड सूर्यमंदिर मट्टन में इस वर्ष दिवाली का पर्व बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। ऐतिहासिक मंदिर प्रांगण में सैकड़ों कश्मीरी पंडितों ने एकत्र होकर दीप प्रज्वलित किए और भगवान सूर्य नारायण की आराधना की।
पूरे मंदिर परिसर को दीपों और रंग-बिरंगी रोशनियों से सजाया गया था। दीपों की ज्योति से जब पूरा मार्तंड मंदिर आलोकित हुआ, तो दृश्य मनमोहक और भावनात्मक दोनों था।
इस पावन अवसर पर मार्तंड मंदिर के अधिकारियों और आयोजन समिति के सदस्यों अशोक सीधा ने कहा कि वे अत्यंत हर्ष और गर्व के साथ इस दिन को मना रहे हैं। उन्होंने संदेश देते हुए कहा कि हम उन सभी परिवारों से अपील करते हैं जो घाटी से पलायन कर देश के अन्य हिस्सों में बसे हुए हैं कि वे वापस अपने घर लौटें। अब घाटी के हालात सामान्य हैं और हम सब मिलकर फिर से अपने सांस्कृतिक गौरव को जीवंत बना सकते हैं।
विज्ञापन
स्थानीय निवासियों ने भी इस आयोजन में भाग लेकर भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का परिचय दिया। आयोजन के दौरान मंदिर में भजन-कीर्तन, आरती और दीपदान कार्यक्रम आयोजित किए गए जिनमें महिलाओं और बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। संवाद