Srinagar Election: नेकां के रुहुल्लाह ने भरा पर्चा, उमर बोले- भाजपा खुद नहीं मैदान में, ए-बी-सी टीम से मुकाबला
उमर अब्दुल्ला ने कहा कि कश्मीर घाटी में भाजपा खुद में मैदान में नहीं उतरी है। लेकिन उन्होंने ए, बी, सी टीम को मैदान में उतारा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेशनल कॉन्फ्रेंस के उम्मीदवार रुहुल्लाह मेहदी ने शुक्रवार को श्रीनगर लोकसभा सीट के लिए पर्चा भरा। इस दौरान नेकां अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला, नेकां उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विकार रसूल वानी सहित अन्य पार्टी नेता व समर्थक उनके साथ रहे। वहीं, सलमान ने नेकां के कवरिंग उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया।
उमर अब्दुल्ला ने कहा कि कश्मीर घाटी में भाजपा खुद में मैदान में नहीं उतरी है। लेकिन उन्होंने ए, बी, सी टीम को मैदान में उतारा है। उमर ने कहा, 'हमने इस तरह के चुनाव पहले भी देखे हैं। अब यह बिलकुल साफ है कि ये सब हमारे खिलाफ हैं। भाजपा की तरफ से महबूबा मुफ्ती को समर्थन का ऐलान हुआ है। उनके दो नेताओं ने राजोरी, पुंछ में महबूबा मुफ्ती को समर्थन का एलान किया है। भाजपा, उनके तमाम ए, बी, सी टीम, राजभवन सब मिलकर नेशनल कॉन्फ्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं...।'
#WATCH श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर: नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता उमर अब्दुल्ला ने कहा, "हमने इस तरह के चुनाव पहले भी देखे हैं। अब यह बिलकुल साफ है कि ये सब हमारे खिलाफ हैं। भाजपा की तरफ से महबूबा मुफ्ती को समर्थन का ऐलान हुआ है। उनके दो नेताओं ने राजौरी, पुंछ में महबूबा मुफ्ती को समर्थन का… pic.twitter.com/MarOIPql9q
विज्ञापन विज्ञापन— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 25, 2024
एक अन्य सवाल के जवाब में उमर ने कहा कि जहां तक मजहब के इस्तेमाल का सवाल है यह पहली बार नहीं है जब भाजपा धर्म का इस्तेमाल अपने फायदे के लिए कर रही है। उनको अपने पैरों तले की जमीन खिसकती नजर आती है तब वे मजहब के हवाले से फिर बात करना शुरू कर देते हैं। यह कोई छुपी हुई बात नहीं है कि पहले चरण के मतदान के बाद भी इस तरह के सियासी हमले मुसलमानों के खिलाफ खासकर किए गए। जाहिर सी बात है कि शायद पहले चरण में भाजपा की जो उम्मीदें थी वो शायद उनकी पूरी नहीं हो पाई।